हार्दिक पांड्या ने मुंबई में खरीदा 30 करोड़ का आलीशान फ्लैट

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (19:51 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने मुंबई में एक 30 करोड़ का आलीशान फ्लैट खरीदा है। हार्दिक के इस फ्लैट में 8 बेडरूम हैं और ये लगभग 3838 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। मिल रही जानकारी के अनुसार, पांड्या बंधुओं ने यह फ्लैट मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में खरीदा है। इस सोसायटी में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्राफ और अभिनेत्री दिशा पाटनी भी रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 करोड़ के आलिशान फ्लैट में जिम, गेमिंग जोन और एक प्राइवेट स्विमिंग पूल की सुविधाएं भी उपलब्ध है। इस फ्लैट में एक प्राइवेट थिएटर भी है। माना जा रहा है कि, हार्दिक और क्रुणाल जल्द इस फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं।

कभी मैगी खाकर करते थे गुजारा

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

 
हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के लिए सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। दोनों भाइयों ने अपनी जिंदगी में काफी आर्थिक तंगी का सामना किया। हार्दिक खुद अपने बयानों में यह बता चुके हैं कि, कई बार वह और क्रुणाल सिर्फ मैगी खाकर अपना गुजारा करते थे। लेकिन किसी ने सही ही कहा है वक़्त बदलते देर नहीं लगती। आज हार्दिक पांड्या जहां सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक है तो क्रुणाल ने भी राष्ट्रीय टीम में मिले मौकों पर दमदार खेल दिखाया है।

क्रुणाल को हुआ कोरोना 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)


हाल ही में टीम इंडिया का श्रीलंका दौरा समाप्त हुआ है। श्रीलंका दौरे पर ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को दूसरे टी20 मुकाबले से पहले कोरोना हो गया था, जिसके चलते वह सीरीज के बचे हुए दो मैच नहीं खेल सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krunal himanshu Pandya (@krunalpandya_official)


 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More