क्रिकेटर से टीचर बने सचिन तेंदुलकर, यहां लेंगे क्लासेस

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (21:08 IST)
सचिन तेंदुलकर अब क्रिकेटर से टीचर बन गए हैं। वह अब बच्चों को मुफ्त में पढाएंगे वो भी मुफ्त में। बच्चों की शिक्षा के लिए जाने जानी वाली मोबाइल एप्पलीकेशन अनएकेडमी ने आज ही सचिन के साथ एक व्यवसायिक साझेदारी की घोषणा की। 
 
यही नहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अनअकेडमी के ब्रांड एंबेसेडर बन गए हैं। साथ ही वह बच्चों के लिए इंटरेक्टिव क्लासेस में एक टीचर के तौर पर पढाएंगे भी। 
 
अनएकेडमी के सह संस्थापक और सीईओ गौरव मुंजल ने कहा कि सचिन तेंदुलकर को अनएकेडमी से जोड़कर छात्र सचिन के जीवन की सीख बहुत आसानी से सीख पाएंगे। उन्होंने कहा इस योजना को वह बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और सचिन की भूमिका आने वाले दिनों में और बड़ी होने वाली है जिसकी जानकारी मीडिया को आने वाले दिनों में दी जाएगी। 
 
खेल को समझने के विषय मे सचिन से बेहतर कौन हो सकता है। इसलिए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सचिन बच्चों को खेल का थ्योरी भाग पढांएगे। हालांकि इसके बारे में पूरी तरह से कुछ महीने बाद ही पता चलेगा। 
 
अपनी इस अलग भूमिका पर सचिन ने कहा कि - मुझे लगता है कि खेल न केवल लोगों को एकजुट करते हैं बल्कि जीवन के कई अहम लम्हों में कुछ सिखाते भी हैं। मैं हमेशा से ही अपने अनुभव छोटे बच्चों से बांटना चाहता था ताकि वह अपनी जिंदगी में सबसे बेहतर बन सके। 
 
पिछले कुछ दिनों में सचिन के बहुत से फैंस और आलोचक सोशल मीडिया पर दिखे। दरअसल पॉप सिंगर रेहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और व्यस्क फिल्म अभिनेत्री मिया खलीफा ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया था। इस मुद्दे पर सचिन तेंदुलकर ने बिना नाम लिए विदेशियों के भारतीय मसलों में दखलंदाजी देने की आलोचना करी थी। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

रावलपिंडी में दफन हुआ पाकिस्तान क्रिकेट, फैंस का गुस्सा फूटा नामी खिलाड़ियों पर

मीठे से की तौबा, रतजगे भी किये, सुमित के स्वर्ण के पीछे बलिदानों की दास्तां (Video)

BANvsPAK टेस्ट सीरीज में पाक का सूपड़ा साफ होने के बाद गुस्से में यह पूर्व क्रिकेटर्स

2009 में ट्रेन दुर्घटना में खोया पैर, महीनों रहा बिस्तर पर, IITian ने अब जीता गोल्ड

बांग्लादेश से घर पर शर्मसार होने के बाद यह कहा पाकिस्तानी कप्तान ने (Video)

सभी देखें

नवीनतम

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

IPL Star तिलक वर्मा ने दिलीप ट्रॉफी में जड़ा शानदार शतक

PCB चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टेडियमों के नवीनीकरण पर 12.8 अरब रूपए खर्च करेगा

अविनाश साबले को जन्मदिन पर मिली निराशा, Diamond League Final में रहे इस स्थान पर

AFG vs NZ : बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द होने पर न्यूजीलैंड कोच स्टीड ने जताया अपना गुस्सा

अगला लेख
More