एक गेंद का पीछा करते हुए भागे बांग्लादेश के पांच फील्डर, उड़ा मजाक [VIDEO]

SL vs BAN 2nd Test : मैच का चौथा दिन गेंदबाजों का रहा, श्रीलंका ने मैच पर बनाई पकड़

WD Sports Desk
मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 (11:10 IST)
SL vs BAN 2nd Test : बंगलादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गेंदबाजों का बोलबाला रहा। दूसरी पारी में लगातार गिरते हुए विकेटों के बीच श्रीलंका ने छह विकेट पर 102 रन बना लिये है और उसकी बढ़त 455 रनों हो गई है। दिन का खेल समाप्त होने तक एंजलो मैथ्यूज नाबाद 39 रन और प्रभात जयसूर्या नाबाद तीन रन पर क्रीज पर मौजूद थे।
 
जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में टेस्ट मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाजों असिथा फर्नांडो के चार विकेट, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और प्रभात जयसूर्या ने दो-दो विकेट चटाते हुए बंगलादेश की पहली पारी को 178 रन पर समेट दिया। उसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। उसकेे बल्लेबाजों की बंगलादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद और खालिद अहमद ने खूब खबर ली और किसी को भी पिच पर टिकने नहीं दिया। हसन महमूद ने 51 रन देकर चार विकेट और खलिद अहमद 29 रन देकर दो विकेट की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मैच पर पकड़ बनाने का प्रयास करते देखे गये।
 
श्रीलंका ने पहली पारी में कुसल मेंडिस 93 रन, कामिंडु मेंडिस नाबाद 92 रन, दिमुथ करुणारत्ने 86रन, कप्तान धनंजय डीसिल्वा 70 रन और दिनेश चांदीमल 59 रनों की शानदार परियों के दम पर 531 रन बनाये थे और बाद में उसके गेंदबाजों ने बंगलादेश को पहली पारी में तीसरे दिन 178 रन पर समेट दिया था। बंगलादेश की ओर से ज़ाकिर हसन ने 54 रन, मोमिनुल हक 33 रन, तैजुल इस्लाम 22 और महमुदुल हसन जॉय 21रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 353 रन की बढ़त मिल गई थी।
 
श्रीलंका की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर में ओपनर दिमुथ करुणारत्ने चार का विकेट गवां दिया। इसके बाद खालिद अहमद ने तीसरे ओवर में कुसल मेंडिस दो रन को बोल्ड आउट किया। निशान मदुश्का 34रन बनाकर आउट हुये। दिनेश चांडीमल और कामिंदु मेंडिस नौ-नौ रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका ने छह विकेट 102 रन बना लिये है अब चौथे दिन देखना होगा कि मैथ्यूज और जयसूर्या श्रीलंका की बढ़त का कहां तक लेकर जाते है।
 
एक गेंद को पकड़ने भागे पांच फील्डर 
 दरअसल, श्रीलंका की दूसरी पारी के 20वें ओवर में प्रभाथ जयसूर्या ने ऑफ में शॉट खेला, गेंद गैप से निकलकर बाउंड्री की तरफ जाने लगे। जयसूर्या ने थर्डमैन की ओर शॉट खेला, 5 फील्डर उसे पकड़ने के लिए दौड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और लोग इसका खूब मजाक बना रहे हैं।  

<

As we all are busy with IPL,
Bangladesh cricket is providing tons of Meme material everyday in the ongoing series against Sri Lanka pic.twitter.com/13o4PeAabE

— Dinda Academy (@academy_dinda) April 1, 2024 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगले महीने इन दो मैदानों पर इंग्लैंड खेलेगी पाकिस्तान से 3 टेस्ट मैच

अगला लेख
More