धोनी ने फॉर्महाउस पर बेटी जीवा को बैठाकर चलाई बाइक, साक्षी बोली- 2 बच्‍चे यहां खेल रहे हैं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (20:27 IST)
रांची। कोरोना महामारी की वजह से तमाम खेल गतिविधियां बंद हैं। लॉकडाउन में स्टार क्रिकेटर किसी तरह अपना वक्त परिवार के साथ बिता रहे हैं और कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे रॉयल एनफील्‍ड पर अपनी बेटी जीवा को बैठाकर चक्कर लगा रहे हैं। 
 
इस वीडियो में धोनी अपने फॉर्महाउस के लॉन में ही बेटी जीवा को मोटरसाइकिल के पीछे बैठाकर चक्कर लगा रहे हैं। इसमें उनकी पत्नी साक्षी ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहा, 'दो बच्‍चे यहां खेल रहे हैं। एक बड़ा और एक छोटा बच्‍चा।'
 
महेंद्र सिंह धोनी का यह 14 सेकंड का वीडियो वायरल हो गया। धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने जब 20 अप्रैल को इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्‍विटर अकाउंट पर शेयर किया जो इसे अब तक 32.4k लोग देख चुके हैं। 
<

Thala Suthifying, literally! #WhistlePodu VC: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/0xpOxVoVET

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 20, 2020 >
असल में धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यह वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में धोनी ने रेड टी-शर्ट पहन रखी है, जबकि जीवा धोनी ने पिंक कलर की फ्रॉक पहन रखी है। 
 
धोनी भले ही मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते हैं लेकिन उनकी पत्नी हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। इससे पहले भी अपने फार्महाउस की कुछ फोटो आधिकारिक इंस्‍टाग्राम पेज पर डाली थीं। इनमें से एक तस्वीर तो काफी सुर्खियों में रही थी। इसका कारण भी विशेष था। 
सुर्खियां बटोरने वाली इस तस्वीर में दिखाई दे रहा था कि साक्षी अपने पति के पैर को खाने के लिए पोज दे रही हैं। साक्षी ने इस फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा, 'वो समय जब आपको मिस्‍टर स्‍वीटी का ध्‍यान पाना हो।' तस्वीर में धोनी आराम से आंख बंद करके अपने बैड पर लेटे हुए हैं।
 
सनद रहे कि 38 वर्षीय धोनी जुलाई 2019 के आईसीसी विश्व कप के बाद से ही लंबे ब्रेक पर हैं और परिवार के साथ अपना वक्त गुजार रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 
 
आईपीएल का 13वां संस्करण उनके आने वाले भविष्य को तय करने वाला था लेकिन वह कोराना महामारी के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। कोई नहीं जानता कि आखिरकार भारत के इस सबसे सफल कप्तान का भविष्य क्या होगा? 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More