धोनी ने मोबाइल कंपनी पर लगाया यह गंभीर आरोप

Webdunia
रविवार, 29 जनवरी 2017 (13:05 IST)
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके एक मोबाइल कंपनी पर आरोप लगाया है कि उसके साथ करार दिसंबर 2012 में समाप्त होने के बावजूद वह उन्हें ब्रांड एंबेसडर के रूप में पेश करके उनके नाम का दुरूपयोग कर रही है।

उच्च न्यायालय ने मैक्स मोबिलिंक के शीर्ष अधिकारियों की खिंचाई की। धोनी ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि यह फर्म उसके पूर्व के आदेश का पालन नहीं कर रही है।
 
न्यायमूर्ति मनमोहन ने कहा, 'आप (मैक्स) आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे हो। आपको अदालत के निर्देशों का पालन करना चाहिए। दोनों पक्षों को इस मामले की 28 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई से पहले 21 अप्रैल 2016 के आदेश का पालन करने का निर्देश दिया जाता है।'
 
अदालत धोनी की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कंपनी के सीएमडी अजय अग्रवाल के खिलाफ अदालत के 17 नवंबर 2014 के आदेश का पालन नहीं करने के लिए अवमानना की कार्रवाई करने की अपील की गई थी।
 
अदालत ने तब मैक्स मोबिलिंक को ऐसे किसी भी उत्पाद की बिक्री नहीं करने के लिए कहा था जिसके विज्ञापन में इस क्रिकेटर के नाम का उपयोग किया गया हो। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

BGT में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग समस्या को सुलझाने के लिए डेविड वॉर्नर संन्यास से आ सकते हैं बाहर

दस साल बाद दिल्ली में हॉकी, भारतीय टीम के इरादे विश्व चैम्पियन जर्मनी से बदला चुकता करने के

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

अगला लेख
More