स्पॉट फिक्सिंग की बात स्वीकारने के बाद कनेरिया के खिलाफ फिर शुरू हो सकती है जांच

Webdunia
रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (16:24 IST)
कराची। 6 साल स्पॉट फिक्सिंग से इंकार करने के बाद इसमें लिप्त होने की बात स्वीकार करने वाले प्रतिबंधित दानिश कनेरिया के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) फिर नई जांच शुरू कर सकता है। कनेरिया को 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था।
 
 
पीसीबी ने 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के भ्रष्टाचाररोधी प्रोटोकॉल का अनुकरण करते हुए कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध को पुष्ट किया। कनेरिया इंग्लिश काउंटी मैचों में स्पॉट फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्स करने के दोषी पाए गए थे। कनेरिया ने आजीवन प्रतिबंध के खिलाफ कई बार अपील की और इसमें हार गए। अब उन्हें इस मामले के लिए ईसीबी को 1,00,000 पाउंड का भुगतान भी करना है।
 
पीसीबी के विश्वस्त सूत्र ने कहा कि कनेरिया का स्पॉट फिक्सिंग की बात स्वीकार करना गंभीर मसला है और इस हफ्ते बोर्ड के चेयरमैन एहसन मनी अपनी कानूनी टीम तथा बोर्ड के भ्रष्टाचाररोधी और सतर्कता अधिकारियों से चर्चा करेंगे कि कनेरिया के खिलाफ जांच दोबारा शुरू की जानी चाहिए या नहीं, क्योंकि अब उन्होंने भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More