धोनी ने क्यों लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट, क्या है इसका ‘कोरोनावायरस’ कनेक्शन...

Webdunia
रविवार, 16 अगस्त 2020 (08:59 IST)
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए की। धोनी वैसे तो काफी दिनों से क्रिकेट से दूर थे। लेकिन IPL से पहले उनका यह फैसला उनके प्रशंसकों को हैरान कर गया। हालांकि वह आईपीएल 2020 में खेलते दिखाई देंगे। 

टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में 2 वर्ल्ड कप जिता चुके धोनी भारत को एक और बड़ा खिताब दिलाकर अंतरराष्‍ट्रीय करियर को विराम देना चाहते थे। इसके लिए वह टी-20 वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे थे।  

बहरहाल कोरोनावायरस के रूप में आई महामारी ने उनके प्लान पर पानी फेर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप टल गया और धोनी के पास समय कम था अत: उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर संन्यास की घोषणा कर दी।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि धोनी काफी समय से आईपीएल का इंतजार कर रहे थे। कोरोना न होता तो शायद आईपीएल मार्च-अप्रैल में होता। इसमें अच्छा प्रदर्शन उनके लिए टी-20 वर्ल्ड कप के दरवाजे भी खोल देता।

बहरहाल आईपीएल की तारीख आगे बढ़ाकर सितंबर कर दी गई और T-20 वर्ल्ड कप अकले साल तक के लिए टल गया। धोनी भारत को अगला टी-20 वर्ल्ड कप दिलाने के बाद संन्यास की घोषणा करना चाहते थे पर कोरोनावायरस ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More