भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब धोनी से आगे बढ़ चुका है और ऋषभ पंत के बारे में सोच रहा है : एमएसके प्रसाद

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (19:19 IST)
मुंबई। भारतीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी पर अपने विचार स्पष्ट करते हुए कह दिया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब धोनी से आगे बढ़ चुका है और ऋषभ पंत जैसे युवाओं को मौका पर उसका ध्यान है। 
 
प्रसाद ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद ही कह दिया था कि धोनी को संन्यास के बारे में विचार करने की जरूरत है। इसके बाद से ही पूर्व कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं जबकि गुरुवार को बंगलादेश के खिलाफ सीरीज के लिए 15 सदस्यीय घोषित टीम इंडिया में भी धोनी की अनुपस्थिति ने उनके भविष्य को लेकर चर्चा एक बार फिर गरमा दी है। धोनी लगातार तीसरी सीरीज से बाहर हैं। 
 
राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख ने टीम घोषणा के बाद यह भी कहा कि बोर्ड की टीम चयन से पूर्व धोनी से बातचीत हुई थी जिन्हें टीम में युवाओं को मौका दिए जाने की योजना के बारे में सूचित किया। प्रसाद ने साथ ही बताया कि खुद धोनी ने बोर्ड के युवाओं को आगे लाने के फैसले का समर्थन किया है। 
 
धोनी टेस्ट से काफी पहले संन्यास ले चुके हैं और इस साल जून में इंग्लैंड में वनडे विश्व कप खेलने के बाद से ही वह मैदान से बाहर हैं। प्रसाद ने यह तो नहीं कहा कि धोनी को हटाया गया है लेकिन उन्होंने कहा, हमारी स्पष्ट सोच यह है कि विश्व कप के बाद हम पूरी तरह ऋषभ पंत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
 
जब उन्हें इस मुद्दे पर कई सवाल किए गए, तो प्रसाद ने कहा, मैंने विश्व कप के बाद ही कहा था कि हम आगे बढ़ रहे हैं। हम युवाओं को मौका दे रहे हैं ताकि वे खुद को टीम में स्थापित कर सकें। पंत अच्छा कर रहे हैं और संजू सैमसन बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में आ गए हैं। मुझे लगता है कि अब आप समझ गए होंगे कि हमारी सोच क्या है। उन्होंने साथ ही कहा कि धोनी खुद भी युवाओं को समर्थन देने की बात करते हैं। 
 
यह पूछने पर कि क्या धोनी घरेलू क्रिकेट में लौटकर वापसी कर सकते हैं, प्रसाद ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, यह उनका व्यक्तिगत फैसला होगा। घरेल क्रिकेट में लौटना, अपनी फॉर्म हासिल करना या फिर संन्यास लेना, यह सब कुछ धोनी पर निर्भर करता है। हम भविष्य के लिए रोडमैप बना चुके हैं और जिस तरह हम टीम का चयन कर रहे हैं, उससे आपको यह बात दिखाई देगी।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More