बीसीसीआई ने महेन्द्र सिंह धोनी के लिए जारी किया वीडियो

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (20:01 IST)
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने वाले करिश्माई महेन्द्र सिंह धोनी को समर्पित करते हुए शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया जिसमें धोनी के करिश्माई नेतृत्व की कई झलकें दिखाई गई हैं।
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में 'मिस्टर कूल' धोनी के मैदान पर लिए गए बहुत से साहसिक निर्णय समेत खेल के कुछ अविस्मरणीय पलों को दिखाया गया है। 2 मिनट 58 सेकंड के इस वीडियो में धोनी के कई यादगार लम्हों के बीच श्रीलंका के खिलाफ 2011 में वनडे विश्व कप फाइनल में लगाए गए गगनचुंबी छक्के को दिखाया गया है। भारत ने श्रीलंका को हराकर बहुप्रतीक्षित वनडे विश्व कप पर कब्जा किया था।
 
वीडियो में धोनी के मैदान पर दिखाए गए संयमभरे निर्णय के अलावा बहुत से गौरवशाली क्षणों को, उनकी विकेट के पीछे मुस्तैदी, खिलाड़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहना और इस तरह की अनेक बातों को दिखाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि नए वर्ष की शुरुआत में ही धोनी ने अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए अचानक ही वनडे और ट्वंटी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया, हालांकि वे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। 35 वर्षीय धोनी के नेतृत्व में भारत ने ट्वंटी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी इसके अलावा 2009 में वह नंबर 1 टेस्ट टीम बनी थी। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेलों से पदक दिलाने वाले खेलों को बाहर किए जाने से भारतीय खेल समुदाय स्तब्ध

साक्षी मलिक के आरोपों को नकारा विनेश फोगाट ने, वीडियो हुआ वायरल

स्पिन से होगा कीवियों का स्वागत, पुणे टेस्ट से पहले चिंता में न्यूजीलैंड

धर्म परिवर्तन विवाद के कारण जेमिमा रोड्रिग्स ने गंवाई खार जिमखाना की सदस्यता

मोटापा चढ़ने के बाद अभ्यास सत्र छोड़े, पृथ्वी शॉ पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई

अगला लेख
More