भारतीय क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था BCCI के चुनाव 22 अक्टूबर को होंगे

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (00:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 22 अक्टूबर को बोर्ड के चुनाव कराएगा। वर्तमान में सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) बोर्ड का संचालन कर रही है। सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने मंगलवार को सीओए की बैठक के बाद यह जानकारी दी। 
 
बैठक में समिति के अन्य सदस्य डायना इडुल्जी और रवि थोगड़े भी शामिल हुए और तीन सदस्यों वाली समिति ने बीसीसीआई के चुनावों की तारीख पर न्यायालय द्वारा नियुक्त न्यायमित्र पीएस नरसिम्हा से सलाह के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा की। 
 
राज्य क्रिकेट संघों को भी अपने चुनावों की प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी करनी होगी और 23 सितंबर तक बीसीसीआई को अपने अपने प्रतिनिधियों के नामों की जानकारी देनी होगी। बीसीसीआई द्वारा निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति तथा बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी की सीओए से विचार विमर्श के बाद चुनाव प्रक्रिया की जानकारी 30 जून तक सभी संघों को दे दी जाएगी।
राय ने बैठक के बाद कहा कि 22 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव कराए जाएंगे तथा सलाहकार से चर्चा के बाद अब राज्य संघों की सर्वोच्च परिषद के पहले के नौ की तुलना में 19 सदस्य होंगे। शीर्ष अदालत ने नरसिम्हा को  राज्य संघों के साथ मध्यस्थता करने के लिए मार्च में नियुक्त किया था। 
 
सीओए प्रमुख ने बताया कि 30 राज्य संघ लोढा समिति के सुझावों का पालन कर रहे हैं जबकि बाकी राज्य संघ उसके मुताबिक अपने संविधान में बदलाव करने की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा, जब उच्चतम न्यायालय ने मुझे नियुक्त किया था तब मैंने कहा था कि मैं नाइटवाचमैन की भूमिका निभाऊंगा और यह नाइटवाचमैन काफी लंबे समय तक बना रहा।
 
उन्होंने कहा, सीओए को चुनाव की तारीख घोषित करते हुए खुशी हो रही है। राज्य संघों के लिए नए संविधान को स्वीकार करने के लिए अनिवार्य किया गया था। संघों को इसमें कई बिंदुओं पर नाराजगी थी लेकिन न्यायमित्र और अदालत के बीच मध्यस्थता के बाद इसे सुलझा लिया गया है।
 
पूर्व सीएजी राय ने कहा, राय ने इस मौके पर राज्य संघों से निपटने में नरसिम्हा की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा, हमने उच्चतम न्यायालय में कई स्थिति रिपोर्ट (कुल 10) दायर की। न्यायालय ने सभी संघों को सुना और इसके बाद उन्होंने मध्यस्थता के लिए न्यायमित्र की नियुक्ति की।
 
राय ने कहा, न्यायमित्र ने राज्य संघों से बातचीत करने के लिए 150 घंटे से ज्यादा का समय लिया। अंतत: राज्य संघों ने आगे आकर सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है, लगभग 30 संघों के उनका अनुपालन किया।
 
राज्य इकाइयों के लिए शीर्ष परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जा सकती है लेकिन प्रस्ताव के मुताबिक बीसीसीआई में यह नौ सदस्यों तक ही सीमित रहेगी। सर्वोच्च न्यायालय ने जनवरी 2017 में बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को अयोग्य घोषित कर दिया था।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More