ऑस्ट्रेलिया की Annabel Sutherland ने महिला टेस्ट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा

इससे पहले सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ही केरेन रोल्टन (Karen Rolton) के नाम था

WD Sports Desk
शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (15:49 IST)
Australia's Annabel Sutherland smashes fastest double century in women's Test history : ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड ने शुक्रवार को महिला टेस्ट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा जब उन्होंने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन 248 गेंद में यह उपलब्धि हासिल की।
 
 
 
इससे पहले सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की ही केरेन रोल्टन (Karen Rolton) के नाम था जिन्होंने 2001 में Leeds में इंग्लैंड के खिलाफ 306 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया था।
 
 
 
बाइस साल की अनाबेल 256 गेंद में 210 रन बनाकर आउट हुईं। उनके दोहरे शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी नौ विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की जो महिला टेस्ट क्रिकेट (Women Test Cricket) में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
 
 
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई थी और दूसरी पारी में भी उसने दिन का खेल खत्म होने तक 67 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका अब भी पहली पारी के आधार पर 432 रन से पिछड़ रहा है।
 
अनाबेल हालांकि एलिस पैरी (Ellyse Perry) के 2017 में बनाए नाबाद 213 के ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने से चार रन से चूक गईं।
 
 
 
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी अनाबेल ने शुरुआती 35 गेंद में सिर्फ सात रन बनाए लेकिन लय में आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 27 चौके और दो छक्के मारे।
 
 
 
महिला टेस्ट क्रिकेट में अनाबेल से बड़ी व्यक्तिगत पारियां पाकिस्तान की किरण बलूच (242), भारत की मिताली राज (214) और एलिस ने ही खेली हैं।
 
 
 
अनाबेल साथ ही दोहरा शतक जड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की सबसे युवा खिलाड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे युवा बल्लेबाजी बनीं। वह दोहरा शतक जड़ने वाली दुनिया की नौवीं बल्लेबाज हैं।
 
 
 
अनाबेल ने 149 गेंद में शतक जड़ा था और किसी महिला बल्लेबाज के सबसे तेज शतक के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक गेंद से चूक गईं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : जब कोई न चला, चला अश्विन का बल्ला, अपने होम ग्राउंड में लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

144 रनों पर 6 विकेट गंवा चुका था भारत, शतकवीर अश्विन और जड़ेजा ने की 195 रनों की साझेदारी

INDvsBAN गत विजेता भारत कल इस खेल में भिड़ेगा बांग्लादेश से

श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी समरवीरा ऑस्ट्रेलिया में कोचिंग से 20 साल के लिए प्रतिबंधित

मीराबाई चानू का करियर खत्म नहीं हुआ है, कोच ने दिया बड़ा बयान

अगला लेख
More