अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई से मांगी NOC, अगले सत्र में गोवा से खेलने की तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (09:39 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन मुंबई की टीम को छोड़ने के लिए तैयार हैं और पूरी संभावना है कि वह अगले घरेलू सत्र में गोवा की तरफ से खेल सकते हैं।
 
बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का हिस्सा था। उन्होंने 2020-21 में मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पुदुचेरी के खिलाफ दो मैच खेले थे। पता चला है कि जूनियर तेंदुलकर ने मुंबई क्रिकेट संघ से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के लिए आवेदन किया है।
 
एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने बयान में कहा, 'अर्जुन के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर मैदान पर अधिक से अधिक समय बिताना महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है की दूसरी जगह से खेलने पर अर्जुन को अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर के एक नए चरण की शुरुआत कर रहा है।'
 
अर्जुन तेंदुलकर ने तीन सत्र पहले श्रीलंका के खिलाफ भारत अंडर-19 की तरफ से दो मैच खेले थे। उस समय वह मुंबई की सीमित ओवरों की संभावित टीम में भी शामिल थे। अर्जुन के लिए सबसे बड़ी निराशा यह रही उन्हें खुद को साबित करने का मौका मिले बिना इस सत्र में मुंबई की टीम से बाहर कर दिया गया।
 
गोवा क्रिकेट संघ (जीसीए) के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि राज्य के संभावित खिलाड़ियों में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जा सकता है।
 
जीसीए अध्यक्ष सूरज लोतलीकर ने कहा, 'हम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। इसलिए हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हम सत्र से पहले सीमित ओवरों के अभ्यास मैच खेलेंगे और वह इन मैचों में खेलेगा। चयनकर्ता इन मैचों में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में रखने का फैसला करेंगे।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More