भारत के खिलाफ भारत में पहली बार इंग्लैंड ने चेस किया 300+ का स्कोर, यह हैं दूसरे वनडे की 10 बड़ी बातें

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (22:21 IST)
पहले वनडे में आशचर्यजनक रूप से हार, इंग्लैंड पूरे 10 ओवर रहते ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद कप्तान इयॉन मॉर्गन चोटिल, सैम बिलिंग्स भी चोटिल हो गए थे मुख्य खिलाड़ी पहले से ही नदारद थे। अनुभवहीन बटलर ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजों का बुरा हाल होते हुए देखा लेकिन बल्लेबाजी में इंग्लैंड ने वह गलती नहीं दोहराई जो पहले वनडे में दोहराई थी।
 
इंग्लैंड ने फिर सधी हुई शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। एक योजना के तहत इंग्लैंड ने बुरी गेंदो को नसीहत दी जिसके कारण पिछले मैच जैसे मैच हाथ से नहीं फिसला। यह थी दूसरे वनडे की 10 बड़ी बातें
 
1) भारतीय जमीन पर पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 300 से ज्यादा का वनडे स्कोर चेस किया है।
 
 
2) भारतीय जमीन पर पहली बार जोस बटलर ने वनडे में कप्तानी संभाली।
 
3) दोनों ही टीमों की ओर से 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। भारत की ओर से केएल राहुल  (108 रन), विराट कोहली (66 रन) और ऋषभ पंत (77 रन)। इंग्लैंड की ओर से जॉनी बेरेस्टो (124 रन), जेसन रॉय (55 रन) और बेन स्टोक्स (99 रन)
 
 
4) आज भी विराट कोहली (66 रन) और शिखर धवन (4 रन) शतक नहीं बना पाए। दोनों का वनडे शतक 2 साल पहले आया था।
 
5) दोनों ही टीमों में ऐसे 3 बल्लेबाज थे जिन्होंने चौके से ज्यादा छक्के लगाए। ऋषभ पंत (3 चौके, 7 छक्के) हार्दिक पांड्या (1चौका, 4 छक्के), बेन स्टोक्स (4 चौके, 10 छक्के)
 
6) इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने लगातार वनडे सीरीज में दूसरी बार शतकीय साझेदारी की।

 
7) कुलदीप यादव दो वनडे में एक भी विकेट नहीं ले पाए। 20 ओवर में 152 रन देकर वह इस सीरीज में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।
 
 
8) दो वनडे मैच में तीन बार बल्लेबाज शतक चूक चुके हैं ,यानि 90 से 99 के बीच आउट हुए हैं, 2 इंग्लैंड (जॉनी बेरेस्टो, बेन स्टोक्स ) और एक भारत का (शिखर धवन)।
 
9) भारत के खिलाफ किसी वनडे मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी इंग्लैंड ने की। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भी 20 छक्के भारत के खिलाफ 2015 में लगाए थे।
 
 
10) इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 6 बार 0 पर आउट हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

IND vs BAN : विराट कोहली को दिया गलत आउट, रिव्यू भी नहीं लिया तो भड़के रोहित शर्मा

दलीप ट्राफी में अभिमन्यु ईश्वरन का शतक, सूर्यकुमार यादव ने निराश किया

T20I World Cup में इस कारण से भारत के लिए है खिताब जीतने का बहुत बढ़िया मौका

INDvsBAN टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट, भारत मजबूत स्थिति में

Morne Morkel : तब और अब...पाकिस्तान टीम के कोच v/s भारतीय टीम के कोच, फैंस ने बनाए बेहतरीन मीम्स

अगला लेख
More