UP : 5,805 अभ्यर्थियों को नौकरी का तोहफा, नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे CM योगी

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (23:15 IST)
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जुलाई को उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा चयनित 5,805 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
 
सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि 5,805 पदों पर हुए चयन में उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग में पुरुषों के 3,012 एवं महिलाओं के 626 पदों के लिए जेल वार्डर की भर्ती की गयी है। चयनित जेल वार्डर जेलों की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होंगे।
 
प्रवक्ता ने बताया कि आरक्षी घुड़सवार पुलिस के 102 पदों पर तथा फायरमैन (पुरुष) के 2,065 पदों पर भी सीधी भर्ती हुई है। प्रदेश में आग लगने की घटनाओं में बचाव कार्यों में इन फायरमैन की उल्लेखनीय भूमिका होगी। आरक्षी घुड़सवार पुलिस पद पर चयनित अभ्यर्थी प्रदेश में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने में योगदान करेंगे।
 
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ‘मिशन रोजगार’ के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। पिछले चार वर्षों में 04 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में सेवायोजित किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC

कैमरे के साथ फोटोग्राफी में बनाएं ग्लैमरस करियर

अगला लेख
More