JEE Mains 2022 : इस साल चार बार नहीं होगी जेईई मेन परीक्षा, मिलेंगे सिर्फ दो अटेंप्ट? जानिए क्यों हो रहा है बदलाव

Webdunia
बुधवार, 16 फ़रवरी 2022 (17:42 IST)
इंजीनियरिंग का कोर्स (Engineering Course) करने के इच्छुक छात्र जेईई परीक्षा (JEE Exam) में शामिल होते हैं। इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में इंजीनियरिंग के यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिल हुआ जाता है। इस बार परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है।

पिछले वर्ष देश में कोरोनावायरस संक्रमण की धीमी रफ्तार को देखते हुए जेईई मेन परीक्षा (JEE Main Exam) का आयोजन 4 सत्रों में किया गया था। इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। 
 
कोरोनावायरस संक्रमण (Coronavirus In India) की स्थिति में काफी सुधार देखा जा रहा है, इसलिए एनटीए (NTA) और शिक्षा मंत्रालय जेईई मेन्स परीक्षा (JEE Mains 2022) को सिर्फ 2 सत्रों में आयोजित करवाने का प्लान किया जा रहा है। एनटीए और मंत्रालय का मानना है कि छात्रों के लिए परीक्षा के 2 अटेंप्ट पर्याप्त हैं। जेईई मेन्स 2022 का नोटिफिकेशन nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
 
कब हो सकती है परीक्षा : पिछले वर्ष जेईई मेन परीक्षा का पहला सत्र फरवरी में आयोजित किया गया था, लेकिन इस साल जेईई मेन्स परीक्षा को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद जेईई उम्मीदवारों को 2022 में 4 के बजाय सिर्फ 2 अटेंप्ट दिए जाएंगे। एनटीए (NTA) अप्रैल और मई 2022 में दो सत्र आयोजित करवाने की तैयारी में है।
 
छात्र जेईई परीक्षा (JEE) से जुड़े सभी अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर देख सकते हैं। वर्ष 2022 की जेईई मेन्स परीक्षाको लेकर अब तक कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। 2021 में जेईई मेन्स परीक्षा  के 2 सत्र फरवरी और मार्च में आयोजित हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC

कैमरे के साथ फोटोग्राफी में बनाएं ग्लैमरस करियर

अगला लेख
More