सरकारी नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए खुशखबर, इस राज्य में होगी 5,000 कांस्टेबलों की भर्ती

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (15:15 IST)
जयपुर। नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। राजस्थान पुलिस में 5,000 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी और इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लिखित परीक्षा अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है।
 
पुलिस मुख्यालय ने इस बारे में बुधवार को विज्ञप्ति जारी की। इसके अनुसार इन रिक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक कॉन्स्टेबल पद के लिए सामान्य वर्ग में आयु सीमा 18-23 साल है। इसमें अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग छूट है। इन रिक्तियों में 79 पद खेल कोटे से भी भरे जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितंबर में कहा था कि सरकार पुलिस को संसाधनों की कमी नहीं होने देगी और पुलिस के नए वाहनों के लिए 70 करोड़ रुपए का बजट दिया है तथा 5,000 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती करने को मंजूरी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

12वीं कॉमर्स के बाद शीर्ष अकाउंट्स और फाइनेंस कोर्सेस

रिटायर्ड मेजर जनरल से ठगे 2 करोड़ रुपए, साइबर अपराधियों ने इस तरह फैलाया जाल

MP Board 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से होंगी, टाइम टेबल जारी

CUET से प्रवेश के बाद बचीं सीटों के लिए विश्वविद्यालय ले सकते हैं परीक्षा : UGC

कैमरे के साथ फोटोग्राफी में बनाएं ग्लैमरस करियर

अगला लेख
More