टाटा ट्रस्ट के उत्तराधिकारी एवं संरक्षक हैं कर्मचारी : रतन टाटा

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (18:55 IST)
मुंबई। टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा ने कर्मचारियों को टाटा समूह का उत्तराधिकारी और  संरक्षक बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ट्रस्ट समाज में सतत बदलाव लाने में विश्वास रखता  है। 
टाटा ने इस लोककल्याणकारी संगठन के 125वें स्थापना दिवस और इसके संस्थापक  जमशेदजी नुसरवानजी टाटा की 178वीं जयंती पर कर्मचारियों को लिखे पत्र में कर्मचारियों से  कहा कि आपके उत्साह, जोश और सत्यनिष्ठा के साथ कड़ी मेहनत ने समूह को इस स्तर पर  पहुंचाया है। आपके कारण ही हमें अपने समाज और राष्ट्र का सेवा करने का मौका और अवसर  मिला। 
 
इस ट्रस्ट की टाटा संस में सबसे अधिक 66 प्रतिशत की हिस्सेदारी है तथा टाटा संस देश की  सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील जैसी कंपनियों का  संचालन करती है। यह समूह नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करता है।
 
उन्होंने कर्मचारियों को ट्रस्ट के सबसे बड़े शेयरधारक बताते हुए कहा कि विरासत को बचाए  रखने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समूह के कारोबार से  आगे सोचने पर कर्मचारियों को गर्व होगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

Share Market : Sensex पहली बार 84 हजार के पार, Nifty भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

अगला लेख
More