suvichar

स्पाइस जेट ने दिल्ली से हांगकांग के बीच उड़ान सेवा की शुरुआत की

Webdunia
शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (22:26 IST)
मुंबई। किफायती विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने शुक्रवार को नई दिल्ली से हांगकांग के बीच सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। इसके जरिए कंपनी की कोशिश बढ़ते कारोबारी अवसर के साथ-साथ आरामदायक यात्रा की मांग से जुड़े अवसरों को भुनाना है। इसके अलावा कंपनी की निगाहें वहां बड़ी संख्या में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र समुदाय पर भी हैं।
 
 
एयरलाइन ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस नई सेवा की शुरुआत के साथ ही अब स्पाइस जेट हर सप्ताह दिल्ली-हांगकांग-दिल्ली मार्ग पर 2,500 सीट उपलब्ध कराएगा। 189 सीटों वाले बोइंग-737 मैक्स विमान के जरिए यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही स्पाइस जेट इस मार्ग पर सीधी उड़ान सेवा का संचालन करने वाली एकमात्र घरेलू किफायती विमानन कंपनी बन गई है।
 
स्पाइस जेट की मुख्य बिक्री और राजस्व अधिकारी सिल्पा भाटिया ने कहा कि दिल्ली-हांगकांग मार्ग पर सीधी उड़ान सेवा शुरू करके हमें प्रसन्नता हो रही है। हम इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं देख रहे हैं। हम पहले ही इस क्षेत्र में काफी मांग देख चुके हैं और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की उम्मीद है। हांगकांग के अलावा गुरुग्राम स्थिति यह विमानन कंपनी कोलंबो, दुबई, ढाका, काबुल, माले और मस्कट को भी उड़ान सेवाएं उपलब्ध करा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्‍लादेश से निर्वासित लेखिका तस्‍लीमा नसरीन 19 साल बाद लौटीं कोलकाता, क्‍या है कोलकाता आने की वजह?

रील बनाने जूते पहनकर ‘रथ’ पर चढ़ा मुस्लिम युवक, कोर्ट ने दी रोजाना मंदिर सफाई की सजा

धामी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में लागू हुआ एस्मा, 6 महीने हड़ताल पर रहेगी रोक

दतिया उपचुनाव के नतीजों से तय होगा नरोत्तम मिश्रा का राजनीतिक भविष्य?

CJP Effect! शिक्षकों की कमी, टूटी बेंचों और खराब शौचालयों को लेकर कई राज्यों में सड़कों पर उतरे स्कूली छात्र

अगला लेख