रेणुका रामनाथ टाटा कम्युनिकेशंस की अध्यक्ष बनीं

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (21:20 IST)
मुम्बई। रेणुका रामनाथ को दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल ने कंपनी का नया अध्यक्ष चयनित किया है।
 
कंपनी ने इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि रामनाथ ने सुबोध भार्गव की जगह ली हैं। रामनाथ दिसंबर 2014 से कंपनी की निदेशक हैं।आईसीआईसीआई समूह में करीब ढाई दशक तक अपनी सेवाएं देने वालीं सुश्री रामनाथ ने  वर्ष 2009 में मल्टीप्लस की स्थापना की। मल्टीपल्स आज के समय में एक अरब डॉलर के मूल्य का इंडीपेंडेंट प्राइवेट इक्विटी प्लेटफॉर्म है।
 
अध्यक्ष के रूप में अपने चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए सुश्री रामनाथ ने कहा,"  मेरे लिए टाटा कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया जाना सम्मान की बात है।  निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देने के दौरान मुझे इस बात का अनुभव हुआ है कि किस तरह कंपनी ने अपने और अपने उपभोक्ताओं के कारोबार में सफलता पूर्वक बदलाव किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी अपने मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति बहुत ही प्रतिबद्ध है और यह गुण टाटा समूह का मुख्य सिद्धांत है। कंपनी विकास की राह पर है और मैं निदेशक मंडल तथा प्रबंधन के साथ काम करके विकास को सतत बनाए रखने का प्रयास करूंगी। मैं सुबोध भार्गव को भी धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने इतने वर्षों तक कंपनी को उचित मार्गदर्शन दिया। 
  
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि हमारे लिए रामनाथ का चयनित होना बहुत मायने रखता है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड सभी तरह के कारोबार को लाभकारी बनाने का रहा है। इस मौके पर भार्गव ने भी अध्यक्ष के रूप में 12 साल तक सेवाएं देने के अपने अनुभवों और राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचने की कंपनी की विकास यात्रा को साझा किया।  (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More