Hanuman Chalisa
✕

यह कंपनी कैशबैक में दे रही है सोना...

Webdunia
गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (20:50 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट पेटीएम अब ग्राहकों को अपना कैशबैक पेटीएम गोल्ड के रूप में हासिल करने का विकल्प देने की घोषणा की है। पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण हेगड़े ने यह घोषणा करते हुए कहा कि कई ग्राहक खरीदारी कर रहे थे और अपने कैशबैक को शुद्ध सोने में बदल रहे थे। 
 
इस ट्रेंड को प्रोत्साहित करने के लिए कैशबैक को पेटीएम गोल्ड के रूप में पेश करने की घोषणा की गई है। अब ग्राहक आय स्तर पर ​ध्यान दिए बिना दीर्घकालिक संपत्ति निर्माण के लिए सोने में बचत कर सकते हैं। पेटीएम के जरिये ऑनलाइन खरीदारी, यूटिलिटी बिलों के भुगतान, मूवी/ यात्रा की टिकट की खरीदारी पर शुद्ध सोना कैशबैक के तौर पर लिया जा सकता है जिसे मुफ्त में ही एमएमटीसी-पीएएमपी के सुरक्षित लॉकर्स में रखा जाता है। यह भारतीय उपभोक्ताओं के बचत करने के तरीके को बदल देगा।
 
उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल में लांच किए गए पेटीएम गोल्ड ने हजारों ग्राहकों को आकर्षित किया है, जिससे वह प्लेटफार्म लांच के कुछ ही दिनों के भीतर आवक के संदर्भ में देश का सबसे बड़ा ज्वेलर बन गया है। 60 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक बेचने या डिलिवरी का निवेदन करने के स्थान पर, अपने बजट के अनुसार सोना खरीदने तथा संचित करने का चुनाव कर रहे हैं।
 
एमएमटीसी-पीएएमपी से खरीदे गए पेटीएम गोल्ड को सुरक्षित लॉकरों में संग्रहित किया जाता है, जिसके लिए ग्राहक को कुछ भी अतिरिक्त खर्च नहीं करना है। इस कंपनी का लक्ष्य हर बार खर्च करने के साथ ही बचत करने की आदत को भी बढ़ावा देना है, ताकि पेटीएम उपभोक्ता लंबे समय तक संपत्ति बनाने में सक्षम हो सकें। संचित सोने की डिलीवरी पाई जा सकती है या फिर इसे एमएमटीसी-पीएएमपी को वापस बेचा भी जा सकता है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख