पेट्रोल और महंगा हुआ, कर सकता है 100 का आंकड़ा पार...

Webdunia
शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (17:55 IST)
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम शनिवार को अब तक के दूसरे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। अटकलें तो यह भी हैं कि यदि यही स्थिति रही तो कोई आश्चर्य नहीं कि पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को भी पार कर जाएं। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को पेट्रोल 74.08 रुपए प्रति लीटर था, जिसकी कीमत शनिवार को 13 पैसे बढ़कर 74.21 रुपये पर पहुंच गई। यह 14-30 सितंबर 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है, जब दिल्ली में पेट्रोल 76.06 रुपए प्रति लीटर था। 
 
पेट्रोल के आज के दाम में 19.48 रुपए उत्पाद शुल्क, 3.60 डीलरों का कमीशन और 15.78 रुपए मूल्यवर्द्धित कर (वैट) शामिल है। मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 82.06 रुपए प्रति लीटर रही। आर्थिक राजधानी में भी यह सितंबर 2013 (83.63 रुपए प्रति लीटर) के बाद का उच्चतम स्तर है।
 
डीजल पहले से ही अब तक के उच्चतम स्तर पर है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इसकी कीमत 65.46 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 69.70 रुपए प्रति लीटर रही। दिल्ली में डीजल पर उत्पाद शुल्क 15.33 रुपए, डीलरों का कमीशन 2.52 रुपए और वैट 9.64 रुपए है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

नहीं रहे माकपा नेता सीताराम येचुरी, दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस

कानूनी अध्ययन का परिचय: कानून की शुरुआती गाइड

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

Excise policy corruption: केजरीवाल की जमानत याचिका पर 13 सितंबर को फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

संजौली मस्जिद विवाद पर मुस्लिम समिति का बड़ा फैसला, शिमला नगर निगम से की अपील

अगला लेख
More