सबसे ज्यादा बिकीं मारुति की कारें, टॉप पर रही यह कार...

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (14:15 IST)
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने घरेलू यात्री वाहन खंड में अपना दबदबा कायम रखा है और जुलाई महीने में दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहन माडल में से सात उसके रहे।
 
वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम का कहना है कि जुलाई महीने में दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में मारुति की अलटो कार पहले स्थान पर रही। आलोच्य महीने में 26,009 अलटो बिकीं।
 
वहीं मारुति की ही प्रीमियम हेचबैक बलेनो आलोच्य महीने में दूसरा सबसे अच्छा बिकने वाला मॉडल रहा। जुलाई महीने में कुल 19,153 बलेनो कारें बिकीं। पिछले साल जुलाई में बलेनो की बिक्री 9,120 इकाई रही थी।
 
कांपेट कार वैगन आर 16,301 इकाई बिक्री के साथ तीसरे जबकि विटारा ब्रेजा 15,243 इकाई बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। मारुति की ही कार स्विफ्ट इस महीने में सबसे अधिक बिक्री के लिहाज से पांचवें स्थान पर रही।
 
आलोच्य महीने में हुंदै की ग्रैंड आई10 12,002 इकाई बिक्री के साथ छठे स्थान पर रही। हुंदै की ही एलीट आई20 सातवें, मारुति की डिजायर आठवें व सिलेरियो नौंवे तथा हुंदै की एसयूवी क्रेटा दसवें स्थान पर ही। इस तरह से आलोच्य महीने में देश में दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में से सात मारुति के जबकि तीन हुंदै के रहे। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More