Economy: PM की आर्थिक सलाहकार समिति के प्रमुख बोले- 2047 तक 20 हजार अरब डॉलर की होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (21:38 IST)
नई दिल्ली। भारत 2047 तक उच्च-मध्य आय वाला देश बन सकता है, बशर्ते अगले 25 साल में औसत वार्षिक वृद्धि 7 से 7.5 प्रतिशत के बीच रहे। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन बिबेक देबरॉय ने मंगलवार को यह अनुमान जताया। उन्होंने साथ ही कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2047 तक 20,000 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
 
इस समय भारत 2,700 अरब डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश को वर्तमान में एक विकासशील राष्ट्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
 
उन्होंने कहा कि यदि वास्तविक वृद्धि दर 7-7.5 प्रतिशत के बीच रहती है, तो भी अगले 25 वर्षों में देश की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 10,000 डॉलर होगी।
 
देबरॉय ने ‘भारत के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता का मसौदा @100’ जारी करते हुए कहा कि और 2047 में अर्थव्यवस्था का कुल आकार 20,000 अरब डॉलर से थोड़ा कम होगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत भी उच्च मानव विकास श्रेणी के देशों में शामिल हो जाएगा।
 
देबरॉय ने कहा कि ...इसका अर्थ है कि भारत उच्च-मध्यम आय वर्ग में होगा, न कि उच्च-आय वर्ग में। उन्होंने साथ ही जोड़ा कि इसका अर्थ यह भी है कि भारतीय समाज की प्रकृति पूरी तरह से बदल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
 
विश्व बैंक की परिभाषा के अनुसार यदि किसी देश की प्रति व्यक्ति आय 12,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक है, तो उसे उच्च-आय वाला देश माना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि के लिए राज्यों की वृद्धि महत्वपूर्ण है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More