आयकर विभाग ने 5 महीने में 26.2 लाख करदाताओं को रिफंड किए 98,625 करोड़ रुपए

Webdunia
बुधवार, 2 सितम्बर 2020 (23:00 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग (Income tax department)  ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में 5 महीनों में 26.2 लाख करदाताओं को 98,625 करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए।
 
इस अवधि में व्यक्तिगत आयकर के मामले में 24.50 लाख करदाताओं को 29,997 करोड़ रुपये वापस किए गए, वहीं कंपनी कर की श्रेणी में 1.68 लाख करदाताओं को 68,628 करोड़ रुपए लौटाए गए।
 
आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है- सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने 1 अप्रैल, 2020 से 1 सितंबर, 2020 के बीच 26.2 लाख करदाताओं को 98,625 करोड़ रुपए रिफंड किये। इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 24,50,041 मामलों में 29,997 करोड़ रुपए और कंपनी कर के 1,68,421 करदाताओं को 68,628 करोड़ रुपए लौटाये गए।
 
सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान सुचारू कर संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। इसके तहत लंबित कर वापसी के मामलों को तेजी से निपटाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More