Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

वैश्विक दबाव से फीकी हुई सोने-चांदी की चमक

हमें फॉलो करें वैश्विक दबाव से फीकी हुई सोने-चांदी की चमक
नई दिल्ली , शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2017 (15:12 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुनाफा वसूली से आई गिरावट और घरेलू मांग में आई सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 29,550 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। औद्योगिक मांग में आई भारी गिरावट से चांदी भी 580 रुपए फिसलकर 42,070 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
लंदन तथा न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.80 डॉलर फिसलकर 1,213.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर गिरकर 1,215.10 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका।
 
विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर स्थिर रखने से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने और गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के 11 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद हुई मुनाफावसूली के दबाव में पीली धातु के भाव गिर गए। 
 
इसी बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर गिरकर 17.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट और सिक्का निर्माताओं की मांग में आई भारी कमी से चांदी टूटी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माइक्रोसॉफ्ट ने ट्रंप के आव्रजन प्रतिबंध से छूट मांगी