सस्ता हुआ सोना, चमकी चांदी

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2017 (17:01 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 270 रुपए चमककर 39 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि स्थानीय ग्राहकी उतरने से सोना पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 29,100 रुपये प्रति दस ग्राम रहा।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सोना हाजिर 2.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,251.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 7.1 डॉलर की मजबूती के साथ 1,252.9 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल में जारी गिरावट के कारण निवेशक सुरक्षित मानी जाने वाली सफेद धातु का रुख कर रहे हैं। कच्चा तेल पर अतिआपूर्ति के दबाव में गुरुवार को भी इसमें गिरावट देखी गयी जिसका फायदा सोने को मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16.58 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More