Todays Gold Rate : सोने के भाव में बड़ी गिरावट, चांदी की कीमतें भी हुई कम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 3 जून 2024 (19:55 IST)
Gold-silver rates : वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 200 रुपए के नुकसान के साथ 72,450 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी की कीमत भी 800 रुपए टूटकर 92,900 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने की कीमत (24 कैरेट) 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले बंद भाव से 200 रुपये गिरावट है।
 
विदेशी बाजारों में, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,320 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से छह डॉलर कम है।
 
गांधी ने कहा कि बाजार की धारणा में बदलाव तथा गाजा में युद्ध विराम की संभावना के बाद सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में कमी के कारण सोने में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ।
 
इसके अलावा, चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ 30.19 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 30.37 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More