Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

सोना डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी 50 रुपए टूटी

हमें फॉलो करें सोना डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर पर, चांदी 50 रुपए टूटी
नई दिल्ली , गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (15:38 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर करीब 2 महीने बाद पीली धातु के 1200 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना 150 रुपए चढ़कर करीब डेढ़ महीने के उच्चतम स्तर 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 
स्थानीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की मांग नहीं आ रही है। चांदी की औद्योगिक मांग उतरने से इसमें 50 रुपए की गिरावट रही और यह 41,250 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही है जबकि चांदी 2 दिन चमकने के बाद टूटी है। 
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 9.80 डॉलर चमककर 1,203.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.3 डॉलर की तेजी के साथ 1,201.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव के बाद के पहले संवाददाता सम्मेलन में भविष्य की मौद्रिक नीति के बारे में कोई घोषणा नहीं होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु में पैसा लगाना शुरू कर दिया। इससे सोने में तेजी देखी गई और गुरुवार को करीब 2 महीने बाद यह 1,200 डॉलर के स्तर से ऊपर जाने में सफल रहा। 
 
उनका कहना है कि सर्राफा निवेशकों के लिए यह राजनीति ज्यादा अहम मुद्दा हो गई है और उसी से बाजार का रुख तय हो रहा है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर भी 0.16 डॉलर चढ़कर 16.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

औरंगाबाद में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों की गोली मारकर हत्या की