गिरती जीडीपी वृद्धि दर के लिए रघुराम राजन की नीतियां जिम्मेदार : नीति आयोग

Webdunia
मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (13:08 IST)
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 3 साल में उच्चतम स्तर पर है। इस बीच नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने पिछले 3 सालों में विकास दर में गिरावट के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को जिम्मेदार ठहराया है।


राजीव कुमार ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन की नीतियों के चलते जीडीपी की वृद्धि दर आधे दर्जन से अधिक तिमाहियों में गिर रही थी। राजीव कुमार ने कहा कि विकास दर में गिरावट की प्रवृत्ति थी और ये कमी क्यों आई?

बढ़ता एनपीए, बैंकिंग क्षेत्र में गैरनिष्पादित संपत्तियों के कारण से वृद्धि में कमी आई थी। 2014 में जब नई सरकार आई, तो ये आंकड़े लगभग 4 लाख करोड़ रुपए थे। 2017 के मध्य तक यह 10.5 लाख करोड़ रुपए हो गया।

उन्होंने कहा कि एनपीए बढ़ा और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर में कमी आई क्योंकि पिछले गवर्नर राजन ने गैर निष्पादित संपत्तियों की पहचान के लिए नए तंत्र स्थापित किए थे और इन्हें लगातार बढ़ना जारी रखा गया। यही कारण है कि बैंकिंग सेक्टर ने इंडस्ट्री को ऋण देना बंद कर दिया।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस इंडस्ट्री ने देश की अर्थव्यवस्था को प्रेरित किया उसे बैंकों से पैसा नहीं मिल रहा था, जिससे बाजार में सुस्तता बढ़ी और जीडीपी की वृद्धि दर में गिरावट आई। राजीव कुमार ने कहा कि मध्यम और लघु उद्योग जैसे कुछ मामलों में क्रेडिट वास्तव में घट गया। कुछ वर्षों में नकारात्मक वृद्धि हुई।

बड़े उद्योगों में भी क्रेडिट की वृद्धि 1 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत तक गिर गई और कुछ तिमाहियों में नकारात्मक भी रही। राजीव कुमार ने उन आरोपों को भी नकार दिया कि नोटबंदी से विकास दर में गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

यह आखिरी बार है, जूनियर डॉक्टरों को बैठक के लिए CM ममता का 5वां न्योता

एआई पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह लोकतंत्र और शान्ति के लिए हो सकता है खतरा

100 दिन के कार्यकाल में आप देख सकते हैं हमारी गति, गुजरात में बोले मोदी

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मंथन 2024 का आयोजन संपन्न

पार्षद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी, ASI ने गु्स्से में खुद फाड़ी यूनिफॉर्म (वीडियो)

अगला लेख
More