जेवराती मांग से सोना चढ़ा, चांदी भी चमकी

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (18:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती मांग आने से शुक्रवार को सोना 150 रुपए चढ़कर 39270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपए चमककर 45750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। विदेशों में सोने-चांदी में टिकाव रहा।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1455.80 डॉलर प्रति औंस पर टिका रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.50 डॉलर चढ़कर 1462.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध पर प्रस्तावित समझौते से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। समझौते को लेकर संशय बना हुआ है।

पहले कहा गया था कि नवंबर के अंत तक दोनों देशों के बीच इस मसले पर समझौता हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 16.94 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट केस : NIA ने जारी की हमलावर की तस्वीर, सूचना देने वाले को 10 लाख का इनाम

क्या TMC से Lok Sabha Election लड़ने वाले हैं Sourav Ganguly? ममता से मुलाकात के बाद लगे कयास

पानी के भीतर चलने वाली देश की पहली मेट्रो लाइन, जानिए क्या हैं विशेषताएं

राहुल जी के दिन इतने ख़राब नहीं हुए कि सिलेंडर को फ्लाइंग किस दें, सारिका पासवान ने स्‍मृति ईरानी को ये क्‍या कह दिया

सभी देखें

नवीनतम

2024-25 में भी दिल्लीवालों को मुफ्त मिलेगी बिजली, आएंगे Zero बिल

जब भी उज्जैन में कुंभ मेला होता है तो भाजपा जीतती है : मुख्यमंत्री यादव

इंदौर के 2 भाइयों ने 1900 से ज्यादा बाल विवाह रोककर रचा विश्व कीर्तिमान

30 लाख सरकारी नौकरियों से लेकर पेपर लीक से मुक्ति तक, क्‍या है राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी?

असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 9.6 करोड़ की हेरोइन के साथ म्यांमार का नागरिक गिरफ्तार

अगला लेख
More