सोना 75 रुपए मजबूत, चांदी 453 रुपए टूटी

Webdunia
शुक्रवार, 4 मार्च 2022 (22:31 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में स्थिरता के रुख तथा रुपए के कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 75 रुपए की तेजी के साथ 51,863 प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि चांदी की कीमत 453 रुपए की गिरावट के साथ 67,996 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,788 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी की कीमत 453 रुपए की गिरावट के साथ 67,996 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 68,449 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

रूस और यूक्रेन में तनाव बढ़ने के बीच कच्चा तेल मूल्यों में तेजी को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ने से शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों बहुमूल्य धातु क्रमश: 1,936 डॉलर प्रति औंस 25.40 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 1,936 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित। रही। अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट के साथ साथ मुद्रास्फीति को लेकर चिंता से सोने को समर्थन मिला।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी के मुताबिक, यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले के बाद निवेशक निवेश के सुरक्षित विकल्प अपना रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

भोपाल में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश

पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार

अगला लेख
More