Hanuman Chalisa

Airtel ने कारोबारों के लिए पेश किया 'Work From Home' का समाधान

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (23:21 IST)
नई दिल्ली। एयरटेल बिजनेस ने सोमवार को कारोबारों के लिए ‘वर्क@होम’ (घर से कार्य) समाधान पेश किया। कंपनी की यह पेशकश कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से अपने घर से ऑफिस का काम करने में मदद करेगी।

एयरटेल बिजनेस, भारती एयरटेल की कारोबारों (बी2बी) को सेवाएं देने वाली इकाई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'वर्क@होम' सेवा इंटरनेट कनेक्टिविटी के माध्यम से कर्मचारियों को 'घर पर कार्यालय जैसा अनुभव' प्रदान करती है। इसके अलावा इसके साथ कंपनी सहयोगी व्यवस्था और साइबर सुरक्षा जैसे समाधान भी जोड़कर दे रही है।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चितकारा ने कहा, यह अभूतपूर्व समय है और कारोबार कामकाज के नए तरीके अपना रहे हैं। लाखों कर्मचारियों के लिए घर से काम करना अब नई दिनचर्या बन गई है। वर्क@होम कंपनी की ओर से अपने बी2बी ग्राहकों के लिए एक अन्य नवोन्मेषी पेशकश है।
उन्होंने कहा कि यह समाधान कारोबारों को उनके कर्मचारियों को सशक्त बनाने में मदद करेगा और उन्हें सबसे अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराएगा, ताकि वे अपने कारोबार को सुचारू रूप से चला सकें।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: नीट पुनर्परीक्षा से पहले एनटीए की चूक

इजराइल हिजबुल्ला में सीजफायर, अमेरिका, कतर और ईरान ने कैसे दोनों को मनाया?

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख