शुक्र यदि है दसवें भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
शुक्रवार, 29 मई 2020 (09:37 IST)
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह मीन में उच्च और कन्या में नीच का होता है। लाल किताब में सप्तम भाव शुक्र का पक्का घर है। सूर्य और चंद्र के साथ या इनकी राशियों में शुक्र बुरा फल देता है। लेकिन यहां दसवें घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें और क्या करें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : यदि इस खाने में शुक्र है तो ऐसा व्यक्ति अपनी जवानी प्रेम संबंधों में बर्बाद कर सकता है। यदि शुक्र पर शनि की दृष्टि पड़ रही है तो व्यक्ति में शैतानी और चालाकी बढ़ जाती है। लेकिन यदि शुभ कर्म करने वाला है तो सुखी रहेगा। 
 
इस घर में शुक्र जातक को लालची और संदिग्ध बनाता है, लेकिन वह हस्तकला में रुचि रखेगा। जब तक जातक अपनी पत्नी के प्रति ईमानदार रहेगा, उसका मार्गदर्शन लेता रहेगा तब तक हर मुसीबत जातक से दूर रहेगी। शनि से जुड़े व्यापार और चीजें फायदेमंद साबित होंगी।
 
शुक्र की सावधानियां :
1. शराब, अंडा और मांसाहारी भोजन न करें।
2. ब्याज का धंधा न करें।
3. दक्षिणमुखी मकान में ना रहें।
4. पश्चिम की ‍दीवार कच्ची रखें या पश्चिम में कच्चा स्थान रखें।
5. जातक अपनी पत्नी का किसी भी रूप में अपमान न करें। पत्नी को छोड़कर किसी भी अन्य महिला में रुचि न लें। 
 
क्या करें : 
1. शुक्रवार को विष्णु लक्ष्मी मंदिर में जाकर कलम का फूल चढ़ाएं।
2. छाया दान करते रहें।
3. पति-पत्नी दोनों धर्म-कर्म में विश्वास रखें।
4. बीमार होने की दशा में काले रंग की गाय का दान करना चाहिए।
5. निजी अंगों को दही से धोएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Bhadrapada purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अचूक उपाय

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

अक्षय पुण्य चाहिए तो इस समय करें श्राद्ध

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

नवीनतम

12 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

12 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

नीम करोली बाबा का जीवन परिचय और 5 शुभ संदेश

वास्तु के अनुसार कॉर्नर के फ्लैट का क्या होता है प्रभाव, जानें

अगला लेख
More