बृहस्पति यदि है पहले भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

अनिरुद्ध जोशी
guru


धनु और मीन का स्वामी गुरु कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है। लाल किताब में चौथे भाव में गुरु बलवान और सातवें, दसवें भाव में मंदा होता है। बुध और शुक्र के साथ या इनकी राशियों में बृहस्पति बुरा फल देता है। लेकिन यहां पहले घर में होने या मंदा होने पर क्या सावधानी रखें जानिए।
 
कैसा होगा जातक : पहले खाने में गुरु का होना अर्थात गद्दी पर बैठा साधु, राजगुरु या मठाधीश समझो। ऐसे जातक की जैसे-जैसे शिक्षा बढ़ेगी दौलत भी बढ़ती जाएगी। यदि गुरु पहले भाव में है तो दौलत का असर खतम, लेकिन अपने हुनर से प्रसिद्ध पा सकता है। उसकी प्रसिद्ध ही उसकी दौलत होती है। ऐसे व्यक्ति का भाग्य दिमागी ताकत या ऊंचे लोगों के साथ रहने से बढ़ता है। यदि चंद्रमा अच्छी हालत में है तो उम्र के साथ सुख और सम्रद्धि बढ़ती जाती है।
 
पहले घर का बृहस्पति जातक को धनवान बनाता है, भले ही वह सीखने और शिक्षा से वंचित हो। ऐसे व्यक्ति पने स्वयं के प्रयासों, मित्रों की मदद और सरकारी सहयोग से तरक्की करता जाएगा। यदि सातवें भाव में कोई ग्रह न हो तो विवाह के बाद सफलता और समृद्धि मिलती है। यदि सातवें भाव में शत्रु ग्रह हो तो उपरोक्त कही गई बातों की कोई गारंटी नहीं। बृहस्पति पहले भाव में हो और शनि नौवें भाव में हो तो जातक को स्वाथ्य से संबंधित परेशानियां होती हैं। बृहस्पति पहले भाव में हो और राहु आठवें भाव में हो तो जातक के पिता की मृत्यु दिल के दौरे या अस्थमा के कारण हो सकती है।
 
5 सावधानियां :
1. यदि शनि पांचवें घर में होतो खुद का मकान न बनाएं
2. शनि नौवें घर में है तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
3. राहु यदि आठवें या ग्यारहवें घर में होतो पिता का ध्यान रखें।
4. झूठ ना बोलें और पिता, दादा और गुरु का आदर करें।
5. विवाह या अपनी कमाई से चौबीसवें या सत्ताइसवें साल में घर बनवाना जातक की पिता की उम्र के लिए ठीक नहीं होगा।
सत्य बोलना। आचरण को शुद्ध रखना।  
  
क्या करें : 
1. जातक को गाय व अछूतों की सेवा करनी चाहिए। 
2. ज्यादा मंदा हो तो नाक में चांदी पहनें।
3. बुध, शुक्र और शनि से सम्बंधित वस्तुएं धार्मिक स्थानों में बांटे।
4. प्रतिदिन पीपल में जल चढ़ाना चाहिए।
5. घर में धूप दीप देते रहना चाहिए।

ALSO READ: Jupiter transit in march : मार्च में बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए नुकसानदायक

Weekly Horoscope 2024: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें (26 अगस्त से 1 सितंबर तक)

Onam 2024: ओणम कब है और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?

Budh uday : बुध का कर्क राशि में उदय, 3 राशियों के लिए है बेहद ही शुभ

Hartalika teej Puja vidhi: हरतालिका तीज व्रत पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 30 अगस्त 2024, जानें शुक्रवार का दिन क्या लाया है 12 राशियों के लिए

30 अगस्त 2024 : आपका जन्मदिन

30 अगस्त 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Somvati amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर कर लें एक मात्र उपाय, दरिद्रता हमेशा के लिए हो जाएगी दूर

Budh margi 2024: बुध हुआ मार्गी, 6 राशियों के लिए है बेहद शुभ, सुख समृद्धि में होगी बढ़ोतरी

अगला लेख
More