Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

जानवरों को मिलेगी कानूनी सलाह

हमें फॉलो करें जानवरों को मिलेगी कानूनी सलाह
स्विट्जरलैंड। यहाँ इस बात पर विचार चल रहा है कि क्या पालतू जानवरों को भी अपने ऊपर हुए अत्याचारों की वकालत करने के लिए वकील मिलना चाहिए। १९९२ से अब तक स्विट्जरलैंड के एक हिस्से (ज्यूरिख कैंटान) में जानवरों को वकील मिलने की व्यवस्था है। अब स्विट्जरलैंड के ज्यादा हिस्सों में इस नियम को लागू करने की जोर आजमाइश हो रही है।

वकील नियुक्त करने के समर्थक कहते हैं कि जानवरों के पास अपनी बात बताने का तरीका तो होता है, पर उनके पास भाषा नहीं होती। अगर उन्हें दमदार वकील मिले तो उनके अधिकारों की रक्षा हो सकती है। ज्यूरिख कैंटान में जानवरों की तरफ से गोश्चेल महोदय वकालत करते हैं। उन्होंने ही इस बात का बीड़ा उठाया कि वे इस नियम को बड़े पैमाने पर लागू करवाएँगे।

स्विट्जरलैंड में डाइरेक्ट डेमोक्रेसी है। इसका मतलब यूँ है कि अगर गोश्चेल महोदय १ लाख लोगों के हस्ताक्षर की हुई बात को प्रस्तुत करेंगे तो वह कानून बन सकती है। वैसे गोश्चेल महोदय के इस कदम का विरोध भी होना शुरू हो गया है पर गोश्चेल महोदय अपने काम को लेकर आश्वस्त हैं। गोश्चेल महोदय सफल हों या ना हों चिंता नहीं है क्योंकि स्विट्जरलैंड में जानवरों की रक्षा के लिए कुछ कानून तो हैं ही सही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi