शार्क मछली

Webdunia
तुमने शार्क का नाम तो अवश्य सुना होगा। आज हम तुम्हें उसके बारे में और ज्यादा जानकारी दे रहे हैं। शार्क समुद्र में रहती है, यह तो तुम सब जानते हो, लेकिन यह समुद्र के अन्य प्राणियों में सबसे बेहतरीन शिकारी होती है। यह अपने खतरनाक दाँत और बड़े-बड़े जबड़ों की सहायता से शिकार करती है। अपने दाँतों और जबड़ों से यह दूसरी मछलियों, कछुओं यहाँ तक की लकड़ी की नावों तक को काट देती है। टाइगर शार्क और सफेद शार्क कभी-कभी मनुष्यों पर भी हमला कर देती हैं, लेकिन ज्यादातर शार्क मनुष्यों से डरती हैं और उन्हें देख कर दूर चली जाती हैं।

शार्क की नाक बहुत तेज होती है। वह कई सौ मीटर दूर पड़े किसी घायल जानवर या अन्य कोई दूसरे खाने की चीज का सूँघ कर पता लगा लेती है। वैसे तो सभी एनिमल थोड़ी-बहुत मात्रा में बिजली पैदा करते हैं, लेकिन मात्रा कम होने के कारण यह महसूस नहीं होती है। शार्क ही ऐसी मछली है, जिसमें बिजली महसूस की जा सकती है। इसके सिर पर मौजूद दो छेद एंटीने का काम करते हैं, जिससे इसे पता पड़ता है कि शिकार कहाँ छिपा हुआ है। अन्य मछलियों की तरह इसमें भी गिल्स स्लिट पाई जाती हैं, जिनकी संख्या 10 होती है। ये पाँच-पाँच दोनों तरफ मौजूद होती हैं। शार्क के तैरने का तरीका बिलकुल अलग होता है। सबसे पहले यह सिर घुमाती है, उसके बाद शरीर और आखिर में अपनी लंबी पूँछ। शार्क की पूँछ नीचे से छोटी और ऊपर से बड़ी होती है। इसके ऐसा शेप होने से इसे तैरने में सहायता मिलती है।

शार्क की स्किन स्मूथ नहीं होती है। इसे छूने पर बिलकुल सैंड पेपर पर हाथ लगाने का अहसास होता है। यह छोटे-छोटे दाँतनुमा आकृतियों से ढँकी रहती है। शार्क के दाँत बहुत तेज होते हैं। यह अपने दाँतों की सहायता से चमड़ी को काट सकती है और हड्डियों को भी चबा सकती है। कुछ दिनों बाद अपने आप ही दाँत घिस जाते हैं और उस जगह नए दाँत आ जाते हैं।

शार्क बहुत प्रकार की होती है। कुछ शार्क को उनके शेप के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है जैसे- कुकीकटर शार्क, हेमरहेड शार्क, प्रिकली डॉम फिश शार्क, वूबबिगांग शार्क और ग्रेट व्हाइट शार्क।


Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

More