मदद करके खुश होते हैं चिंपाजी

लैब से बाहर का साइंस

Webdunia
चिंपाजी एक-दूसरे के हावभाव को देखकर भी बातों को समझ लेते हैं। दूसरों के हावभाव की समझ भी मदद करने का भाव मन में पैदा करने का काम करती है। चिंपाजी तभी मदद करने का प्रयास करते हैं जब कोई उनसे मदद माँगता है।

विज्ञान की दुनिया से इन दिनों खबर है कि सिर्फ मनुष्य ही उदार नहीं है बल्कि चिंपाजी भी इसमें पीछे नहीं है। दूसरों को दुख में देखकर मदद का भाव चिंपाजी के मन में भी आता है, ऐसा शोध करने वालों का कहना है। मनुष्य और चिंपाजी दोनों ही अपने दूसरे साथियों के प्रति संवेदनशील होते हैं। मनुष्य तो प्रकृति का सबसे समझदार प्राणी है पर चिंपाजी भी इस तरह से सोचते हैं, इस बात का पता चलना विज्ञान की दुनिया के लिए नई बात है।

इसमें महत्वपूर्ण है कि चिंपाजी अपने दूसरे साथियों के कामकाज का ध्यान रखते हैं, तभी तो उन्हें पता चलता है कि दूसरे को मदद की जरूरत है। चिंपाजी एक-दूसरे के हावभाव को देखकर भी बातों को समझ लेते हैं। दूसरों के हावभाव की समझ भी मदद करने का भाव भी मन में पैदा करती है। दूसरों की मदद लेकर मनुष्य और चिंपाजी में जो बड़ा फर्क है वह यह है कि मनुष्य अगर किसी को मदद की जरूरत नहीं है तो भी मदद करने के लिए पूछता है जबकि चिंपाजी तभी मदद करने का प्रयास करता है जबकि उनसे कोई मदद माँगता है।

इन दिनों जबकि मनुष्य दूसरों की मदद करना भूलता जा रहा है चिंपाजी की दुनिया से आने वाली यह खबर उसे उसका काम याद दिलाने वाली है। काम वही दूसरों की मदद दिलाने वाली है। काम वही दूसरों की मदद वाला। सभी मुश्किलें आसान हो जाए। जब चिंपाजी अपने साथियों के बारे में सोच सकता है तो क्या हमें नहीं सोचना चाहिए?

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

कमला हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहे भारतीय अमेरिकी नागरिक, जानें क्यों

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

More