बाल साहित्य : मेरे ईश्वर

अंशुमन दुबे (बाल कवि)
प्रभु! लोभ, स्वार्थ का क्या तात्पर्य है?
प्रभु बोले- 'इस पर मेरा यह उत्तर है,
लोभ सारी वि‍पत्तियों की जड़ है,
स्वार्थ दुर्गुणों का जैसे कीचड़ है।'
 

 
सुख अनेक प्रकार के, भौतिक सुख बताता हूं,
सबसे बड़ा सुख है निरोगी काया।
दूसरा मां-बाप का प्यार पाया,
तीसरा सदाचारी मन व अंत में माया।
 
प्रभु! मेहनत करूं या भक्ति?
किसमें है सबसे अधिक शक्ति?
'जिन्हें मैंने बनाया उनके लिए मेहनत कर,
यही है सबसे बड़ी भक्ति।'
 
प्रभु! भटक रहा था अज्ञान के अंधकार में,
उजाला तुमने दिल खोल दिया।
मैं तो कुछ भी न था जब,
तुमने छूकर मुझे अनमोल किया।
 
मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं है,
आपको क्या अर्पण कर सकता हूं।
मैं तो एक तुच्छ प्राणी हूं,
मात्र हाथ जोड़कर नमन कर सकता हूं।

साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

World Alzheimer's Day: विश्व अल्जाइमर दिवस आज, जानें इतिहास, लक्षण, कारण और उपाय

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

More