दीपावली पर कविता: चलो मनाएं दिवाली

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चलो मनाएं दिवाली हम,
सीधे सादे ढंग से।
 
बिजली की लपझप लड़ियों का,
मोह इस बरस त्यागें।
ढेर पटाखे ढेर बमों के,
पीछे हम ना भागें।
मने दिवाली मुस्कानों की,
फुलझड़ियों के रंग से।
 
भाई चारे की बाती से,
हम दीपक उजयारें।
अहंकार के रावण को इस,
दिवाली पर मारें।
गले मिलें हम सब आपस में,
खुशियों भरी उमंग से।
 
मन की मलिन भावनाओं का,
करना हमें विसर्जन।
करुणा दया प्रेम समता का,
हो घर-घर में पूजन।
झूठ छलावों को छोड़ें हम,
छोड़ सकें जिस ढंग से। 
 
बहुत लगाए विष के पौधे,
फूले फूल घृणा के।
ओढ़ स्वार्थ की चादर भागे,
पीछे मृग तृष्णा के।
दूर रहें झूठी मायावी,
दुनिया के हुड़दंग से। 

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन 4 चीजों को जरूर करें अपनी डाइट में फॉलो

प्रेगनेंट महिलाओं के लिए गजब हैं शकरकंद के फायदे, ऐसे करें डाइट में शामिल

भारत की Coral Woman उमा मणि, मूंगा चट्टानों के संरक्षण के लिए दादी बनने की उम्र में सीखी डाइविंग

ज्यादा नमक खाने से सेहत को होती हैं ये 7 समस्याएं, शरीर में दिखते हैं ये संकेत

क्या गुस्सा करने से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा? जानिए कैसे रहें शांत

सभी देखें

नवीनतम

क्या वजाइनल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है मसालेदार खाना?

श (Sh) अक्षर से ढूंढ रहे हैंa अपनी लाड़ली के लिए नाम

लोटपोट हो जाएंगे यह चुटकुला पढ़कर: प्रेमिका का जवाब सुनकर प्रेमी पहुंचा ICU में

शरीर में इसलिए मारता है लकवा! कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानें बचाव

अगला लेख
More