दिवाली कविता : दीपावली पर्व पर पढ़ें 6 बेहतरीन छोटी कविताएं

Webdunia
diwali kids poem
 

Happy Diwali 2022 : दीपावली का पर्व बच्चों के लिए सबसे खास त्योहारों में शामिल है। यहां पढ़ें छ: मनोरंजक कविताएं...Poems on Diwali in Hindi
1. दिवाली आई रे  
 
-सोनम बन्देवार
 
दिवाली आई रे
खुशी खूब लाई रे
बंट रही मिठाई रे
गाओ बहन-भाई रे
 

 
2. दिवाली
 
-अंकिता माहोरे
 
आई दिवाली, आई दिवाली
खुशियों को संग लाई दिवाली
 
बच्चे आए बड़े भी आए
सबने सुंदर दीप जलाए
 
दीपों से जगमग संसार
एक-दूजे से बढ़ता प्यार
 

 
3. दीप-पंक्तियां
 
-निधि यादव
 
दीपों की सुंदर पंक्ति में,
लगी एक पंक्ति बच्चों की।
 
सुंदर-सुंदर दीप जले थे,
बच्चे भी लग रहे खिले थे। 
 
पूरे घर पर सजी थी माला,
खुशियों का भर गया उजाला
 
जगमग-जगमग जग था सारा,
दिवाली त्योहार है प्यारा। 
 

 
4. दीपों का त्योहार
 
-मयंक सराठे
 
खुशियों की बौछार दिवाली,
जीवन में उपहार दिवाली।
तन-मन घर सब स्वच्छ उजेरे,
दीपों का त्योहार दिवाली।।
 

 
5. रंगोली
  
-पूजा मोहने
 
रंग-बिरंगे रंगों से सजी हैं रंगोली,
हर रंग एक मुस्कान है लगती बड़ी सजीली।
 
आंगन भर जाएं रंगों से, ज्यों लगता प्यारा है,
बचपन में खुशियों का वैसे रंगोंभरा उजारा है।
 

 
6. त्योहार मिलन का
 
- पूनम मोहने
 
दिवाली त्योहार दीप का,
मिलकर दीप जलाएंगे।
सजा रंगोली से आंगन को, 
सबका मन हर्षाएंगे।
 
बम-पटाखे भी फोड़ेंगे,
खूब मिठाई खाएंगे।
दिवाली त्योहार मिलन का,
घर-घर मिलने जाएंगे।
 
साभार- देवपुत्र 


Diwali poems
 
ALSO READ: Essay Happy Diwali : दिवाली के त्योहार पर सरल निबंध

ALSO READ: इको फ्रेंडली दिवाली कैसे मनाएं : पेट पकड़ कर हंसेंगे यह Idea पढ़कर
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सिर्फ पूजा ही नहीं, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है कपूर! जानिए इसके 6 बेहतरीन गुणों के बारे में

गणेश उत्सव के दौरान हुआ है बेटी का जन्म, तो इन नामों से करें नामकरण

क्रश को करना है प्रपोज लेकिन नहीं पता कैसे कहें दिल की बात तो अपनाएं ये तरीके

भगवान गणेश का ये प्रिय फूल सेहत के लिए भी है चमत्कारी! जानें इसके 5 बेहतरीन फायदे

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है काली उड़द की दाल

सभी देखें

नवीनतम

फेस्टिव सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए करेें 'No-Makeup' makeup look, फॉलो करें ये आसान टिप्स

बहुत लाजवाब है आज का यह नया चुटकुला : प्रिंसिपल की बोलती बंद

मौसंबी का जूस पीने के 7 फायदे और 4 नुकसान जानें, ऐसे करें डाइट में शामिल

Jain Festival 2024: 13 सितंबर को जैन समाज का धूप/सुगंध दशमी पर्व, जानें महत्व और आकर्षण

कमर दर्द से ऐसे पाएं तुरंत राहत, इन 5 तरीकों से लौटकर भी नहीं आएगा दर्द

अगला लेख
More