dharma sangrah
✕

बाल गीत : चलो पिताजी गांव चलें हम

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
चलो पिताजी गांव चलें हम
दादाजी के पास


 
बहुत दिनों से दादाजी का
नहीं मिला है साथ
वरदहस्त सिर पर हो उनका
भीतर मेरे साथ
 
पता नहीं क्यों हृदय व्यथित है
मन है बहुत उदास
चलो पिताजी गांव चलें हम
दादाजी के पास
 
दादी के हाथों की रोटी
का आ जाता ख्याल
लकड़ी से चूल्हे पर पकती
सौंधी-सौंधी दाल
 
अन्नपूर्णा दादी मां में
है देवी का वास
चलो पिताजी गांव चलें हम
दादाजी के पास
 
घर के पिछवाड़े का आंगन
अक्सर आता याद
दादाजी पौधों में देते
रहते पानी-खाद
 
गांव की मिट्टी से आती
है मीठी उच्छ्वास
चलो पिताजी गांव चलें हम
दादाजी के पास
 
जब-जब भी हम गांव गए हैं
मिला ढेर-सा प्यार
दादा-दादी, काका-काकी
के मीठे उद्गार
 
हंसी-ठिठौली मस्ती देती
खुशियों का अहसास
चलो पिताजी गांव चलें हम,
दादाजी के पास
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख