Hanuman Chalisa

बाल कविता : खुशियों के पैगाम

प्रभुदयाल श्रीवास्तव
आई गलगला से है मौसी,
चाची सदर बाजार से।
 
मामा आए स्कूटर से,
मामी आई कार से।
 
नहीं पता ये सब क्यों आए,
क्यों आए हैं बिना बुलाए।
 
क्या रसगुल्ले लेकर आए,
या फिर मुझे चिढ़ाने आए?
 
दादाजी भी तो आए हैं,
जो कल उठे बुखार से।
 
कारण क्या है, क्यों यह हलचल,
तेरा जनम दिवस बेटा कल।
 
शाम तलक नाना आएंगे,
अजब-गजब-सा कुछ लाएंगे।
 
चक्की वाली बुढ़िया आई,
बुआ के परिवार से।
 
किरणें उजलीं, धूप सुनहली,
बगिया लाल हरहरी पीली।
 
कल का दिन मस्ती का होगा,
तेरा जनम दिवस कल होगा।
 
खुशियों के पैगाम मिलेंगे,
तुमको सब संसार से।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

B. R. Ambedkar Essay: बाबासाहेब अंबेडकर पर हिन्दी में आदर्श निबंध

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

सभी देखें

नवीनतम

हमने भारत तो बना लिया, अब भारतीय बनाना होंगे, संविधान इसके लिए सबसे सशक्‍त माध्‍यम है

भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती पर अपनों को भेजें ये 10 शुभकामना संदेश

Ambedkar quotes: बाबासाहेब अंबेडकर के 10 अमूल्य विचार, जो आज भी दुनिया बदल सकते हैं

किसानों के लिए आफत बना मौसम, सावन में भी सूखे के आसार

Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर का जीवन परिचय और 10 उल्लेखनीय कार्य

अगला लेख