कविता : हौसला अपना बुलंद कर लो...

अंशुमन दुबे (बाल कवि)
अपने मनोबल को इतना सशक्त कर,
कठिनाई भी आने से न जाए डर।
आत्मविश्वास रहे तेरा हमसफर,
बड़े-बड़े कष्ट न डाल पाएं कोई असर।।
 

 
हौसला अपना बुलंद कर लो,
साहस व हिम्मत को संग कर लो।
निर्भय होकर आत्मविश्वास से बढ़ो,
संयम व धैर्य से सफलता की सीढ़ी चढ़ो।
 
जब कभी कर्तव्य के मार्ग पर,
विपत्ति व विघ्न तुम्हें सताएंगे।
जब कभी हारकर या विवश होकर,
निराशा के बादल छा जाएंगे।
 
हार न मानने का जज्बा तुम्हें उठाएगा,
तुम्हारा अडिग हौसला तुम्हें बढ़ाएगा।
आखिरकार देखना तुम्हारे आगे,
धरती हिल जाएगी, आसमां झुक जाएगा।
 
भय-विस्मय का अब अंत करो,
आते हुए दुखों को पसंद करो।
कर्म ज्यादा व बातें चंद करो,
हौसला अपना इतना बुलंद करो।
 
दुखों का पहाड़ टूटने पर भी,
सीना ताने खड़ा रह पाएगा।
दर्द का अंबार फूटने पर भी,
सर उठाकर सतत् चलता जाएगा।
 
जो अपने पक्के इरादों के आगे,
मुसीबतों के घुटने टिका जाएगा।
वही सुदृढ़ मनोबल वाला मनुष्य,
जिंदगी की यह जंग जीत पाएगा।
साभार- छोटी-सी उमर (कविता संग्रह) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेब खाना इन लोगों को पड़ सकता है भारी, जानें कैसे है ये सेहत के लिए नुकसानदायक

Vitamin E की कमी से शरीर में होती हैं ये समस्याएं! जानें डाइट में क्या करें शामिल

चीनी या नमक, किसके साथ दही खाना होता है ज्यादा फायदेमंद? जानें कैसे करें सेवन

चमचमा उठेगा आपका फ्रिज बस कर लीजिए ये काम

बाथरूम की सफाई करने के बाद भी नहीं जा रही बदबू तो करें ये काम

सभी देखें

नवीनतम

सेहत के लिए वरदान है 3000 साल पुराना ये मसाला, शरीर को मिलेंगे ये 6 फायदे

Parenting Tips : बच्चे में अच्छी आदतों को बढ़ावा देने के लिए अपनाएं ये तरीके

Parenting Tips: बच्चे को ज्यादा देर तक डाइपर पहनाने से हो सकती है यह दिक्कत

खत्‍म हो जाएंगे पुरुष, महिलाओं का होगा राज, जानिए क्‍यों डरा रही ये रिसर्च, क्‍या है Y क्रोमोसोम से कनेक्‍शन

Teacher's Day 2024: भारत की शिक्षा बांटने वाली या जोड़ने वाली?

More