Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

पूरे आत्मविश्वास से जमे रहना

हमें फॉलो करें पूरे आत्मविश्वास से जमे रहना
देखा जाए तो इन छुट्टियों में करने को बहुत से काम हैं। देखना यह है कि आप क्या-क्या कर पाते हैं? पर इन दिनों जो भी करना उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ करना। हो सकता है कोई नई चीज सीखने में शुरुआती मुश्किलें आए, पर उनसे घबराना नहीं।

याद है ना कि जो मैदान में डटा रहता है सफलता उसे ही मिलती है। सीखने के लिए यह बात याद रखना कि धीरे-धीरे ही आगे बढ़ा जाता है। मतलब यह कि एक ही दिन में कोई कलाकार नहीं बन जाता बल्कि उसके लिए रोजाना प्रयास करने पड़ते हैं। तो अगर इन छुट्टियों में मन लगाकर, धैर्य के साथ किसी भी मैदान में जमे रहोगे तो रन तो अपने-आप बन जाएँगे। और फिर छुट्टियाँ भी खूब मनोरंजक बीतेंगी।

हमारा विश्वास है कि जब ये छुट्टियाँ खर्च हो जाएँगी, तब आप आपके भीतर कुछ ना कुछ बदलाव जरूर पाओगे। इस बार की सुहानी की कहानी भी यही कहती है। उसे पढ़ना भी और उससे बहुत कुछ समझना भी।

याद रखना, छुट्टियाँ अभी खूब है। छुट्टियों में क्या कुछ किया जाए इसकी याद दिलाने के लिए नन्ही दुनिया के माध्यम से हम आपसे जुड़े रहेंगे। छुट्टियों को रंग-बिरंगा करने की काफी चीजें आपको यहाँ मिल जाएँगी बाकी आपकी ये छुट्टियाँ हमें भी बहुत कुछ मजेदार करने के लिए कहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi