झारखंड चुनाव : भाजपा ने 15 और उम्मीदवारों की सूची जारी की, इस दिग्गज को नहीं मिला टिकट

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (22:57 IST)
रांची। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसे मिलाकर अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन आज भी वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम इस सूची में नदारद रहा।
 
राय का नाम अभी तक नहीं घोषित किए जाने पर माना जा रहा है कि अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले राय को किनारे करने की कोशिश जोरों पर हैं।
 
भाजपा ने इससे पूर्व पिछले सप्ताह 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी और 12 तारीख की देर रात सुखदेव भगत के नाम वाली दूसरी सूची जारी की।

ALSO READ: कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका का नाम नहीं, भाजपा ने कसा तंज
भाजपा को अब सिर्फ 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। यदि उसका अपने पुराने सहयोगी आज्सू से सीटों को लेकर कोई समझौता होता है तो उसे कम से कम नौ से 12 सीटें उसके लिए छोड़नी होंगी, लेकिन वर्तमान में आज्सू से उसका गठबंधन टूटता नजर आ रहा है क्योंकि दोनों पार्टियां अपने-अपने रुख पर अड़ी हुई हैं।
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने आज्सू के लिए नौ सीटें छोड़ रखी हैं और अब उन्हें तय करना है कि वह इस समझौते के लिए तैयार हैं या नहीं? इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आज्सू को आठ सीटें दी थीं, जिसमें से उसने पांच सीटें जीती थीं।
 
भाजपा द्वारा जारी सूची में पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मी प्रसाद सिंह, गांडेय से जयप्रकाश वर्मा, बोकारो से विरंचीनारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से श्रीमती अपर्णासेन गुप्ता, सराइकेला से गणेश महली, चाईबासा से जेबी तुबिद, मझगांव से भूषणपथ पिंगला, खरसांवा से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, मांडर से श्रीदेव कुमार धान, सिसई से दिनेश उरांव और कोलेबीरा से सुजान मुंडा के नाम शामिल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

रिलायंस जियो की सर्विस ठप, देशभर में लोग परेशान

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

अगला लेख
More