janmashtami 2020 : इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करें राशि अनुसार

Webdunia
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के दिन प्रात:काल स्नान करके घर को स्वच्छ करें। नाना प्रकार के सुगंधित पुष्पों से घर की सजावट करें व  गोपालजी का पालना सजाएं। तत्पश्चात भगवान को शुद्ध जल से स्नान कराएं फिर दूध, दही, घी, शहद, शकर व पंचामृत से स्नान  कराएं। सभी स्नान के बाद शुद्ध जल से स्नान कराके दूध से अभिषेक करें व भगवान को वस्त्र पहनाएं। आभूषण से सुशोभित कर केशर  या चंदन का टीका लगाएं तथा फिर भगवान को पालने में सुला दें। यदुनंदन की इस प्रकार से पूजा करने से आपको वे आनंददायक  पालने का सुख देंगे।
 
रात्रि 12 बजे तक भगवान के कीर्तन, भजन व जप करते रहें। रात्रि 12 बजे भगवान की जन्म आरती कर जन्मोत्सव मनाएं। राशि के अनुसार भगवान का पूजन करें तो अनन्य फल प्राप्त होता है।
 
मेष : लाल वस्त्र पहनाएं व कुंकुं का तिलक करें।
 
वृषभ : चांदी के वर्क से श्रृंगार करें व सफेद चंदन का तिलक करें।
 
मिथुन : लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं व चंदन का तिलक करें।
 
कर्क : सफेद वस्त्र पहनाएं व दूध का भोग लगाएं।
 
सिंह : गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।
 
कन्या : हरे वस्त्र पहनाएं व मावे का भोग लगाएं।
 
तुला : केसरिया वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
 
वृश्चिक : लाल वस्त्र पहनाएं व मिल्क केक का भोग लगाएं।
 
धनु : पीला वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं।
 
मकर : लाल-पीला मिश्रित रंग का वस्त्र पहनाएं व मिश्री का भोग लगाएं। 
 
कुंभ : नीले वस्त्र पहनाएं व बालूशाही का भोग लगाएं।  
 
मीन : पीताम्बरी पहनाएं व केशर-बर्फी का भोग लगाएं।

जन्माष्टमी पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है।

जन्माष्टमी पर राहुकाल दोपहर 12:27 बजे से 02:06 बजे तक रहेगा। 
 
इस बार जन्माष्टमी पर कृतिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जो 13 अगस्त तक रहेगा।  
 
पूजा का शुभ समय :   12 अगस्त को रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 47 मिनट तक है।
 
तिथि नक्षत्र का संजोग नहीं मिलने के कारण 11 तथा 12 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Chanakya Niti : चाणक्य नीति के अनुसार धरती पर नर्क भोगता है ऐसा आदमी

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Tulsi Basil : यदि घर में उग जाए तुलसी का पौधा अपने आप तो जानिए क्या होगा शुभ

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

Shani gochar 2025: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही इन 4 राशियों को परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

सभी देखें

धर्म संसार

Surya gochar in kanya: सूर्य के कन्या राशि में जाने से क्या होगा 12 राशियों का हाल, जानिए राशिफल

17 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

17 सितंबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Anant Chaturdashi 2024: अनंत चतुर्दशी पर क्यों और कैसे करते हैं भगवान अनंत की पूजा, जानिए अचूक उपाय

Ganesh visarjan 2024 date and Muhurat: इस दिन और इस मुहूर्त में इस विधि से करें गणपति विसर्जन

अगला लेख
More