JK Assembly Elections: BJP ने जारी की विधानसभा चुनाव के लिए 29 और उम्मीदवारों की सूची

श्री माता वैष्णोदेवी सीट से बलदेव राज शर्मा मैदान में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (17:38 IST)
JK Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 29 और उम्मीदवारों की सूची नई दिल्ली में जारी की। इसके साथ ही पार्टी अब तक 45 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। भाजपा ने देवेंद्र सिंह राणा (Devendra Singh Rana) को नगरोटा विधानसभा सीट से और सतीश शर्मा को बिलावर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बिलावर का प्रतिनिधित्व 2014 में हुए आखिरी विधानसभा चुनाव में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया था।

ALSO READ: BJP ने राम माधव और जी किशन रेड्डी को जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी किया नियुक्त
 
श्री माता वैष्णोदेवी सीट से बलदेव राज शर्मा मैदान में : पार्टी ने सोमवार को जारी की सूची में एक बदलाव किया है। उसने श्री माता वैष्णोदेवी सीट से रोहित दुबे के स्थान पर बलदेव राज शर्मा को मैदान में उतारा है और बाकी प्रत्याशियों में कोई बदलाव नहीं है। भाजपा की ताजा सूची में दूसरे चरण के चुनाव के लिए 10 उम्मीदवार और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवार हैं।

ALSO READ: 40 स्टार प्रचारक जम्मू कश्मीर में लगाएंगे भाजपा की नैया पार
 
नौशेरा के लिए कोई उम्मीदवार नहीं : भाजपा ने अभी तक नौशेरा के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है जिसका प्रतिनिधित्व 2014 में उसके मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने किया था। उसने गांधीनगर से भी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, जहां से पिछले चुनाव में उसके वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कवीन्द्र गुप्ता निर्वाचित हुए थे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

अगला लेख
More