Daily Horoscope
✕

सिद्ध भगवान की यह मूर्ति गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

Webdunia
बुधवार, 2 अगस्त 2017 (18:23 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के संभागीय मुख्यालय सागर में स्थित सिद्धायतन की सिद्ध भगवान की प्रतिमा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर ली गई है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी क्वार्ट्ज क्रिस्टल (स्फटिक) की प्रतिमा की उंचाई 32.5 इंच और चौड़ाई 24 इंच है। 
 
प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद आज सिद्धायतन में राकेश भैया की उपस्थिति में डॉ. हरिसिंह गौर केन्द्रीय विद्यालय के भूगर्भ शास्त्र के प्रोफेसरों ने पत्रकारों से इस उपलब्धि को साझा किया। प्रो. अरुण कुमार शांडिल्य ने बताया कि सिंगल क्रिस्टल से बनी दुनिया की एकमात्र प्रतिमा है। जोकि पाषाण से प्रतिमा बनने के बाद 130 किलो वजनी है। जिसके मूर्ति प्रदाता सागर के ही प्रमोद वारदाना है।
 
प्रो. एलपी चैरसिया ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के पूर्व पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। जिसने क्रिस्टल का सूक्ष्मता से परीक्षण करने के बाद रिपोर्ट भेजी थी।
 
राकेश भैया ने बताया कि आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित नेल्लूर की खदान से 51 इंच लंबा 2.5 मीटर व्यास वाला लगभग 1100 किलोग्राम वजन का श्वेत स्फटिक पाषाण प्राप्त हुआ था। जयपुर की अधिकृत टेस्टिंग लैब में इसका परीक्षण किया गया था। इसके साथ विवि के भूगर्भ शास्त्रियों ने व्यावहारिक परीक्षण के उपरांत पाषाण से बिंब निर्माण का निर्णय लिया गया था। 
 
लगभग 18 माह में प्रतिमा तैयार हुई। सागर में पिछले वर्ष अप्रैल माह में इसका पंचकल्याणक महापूजन का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि अभी तक सिद्ध भगवान की इंदौर में 14 इंच, चमत्कार जी में पांच इंच, फिरोजाबाद में 10 इंच, गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर सागर में 17 इंच की स्फटिक मूर्तियां विराजमान की गई हैं। जबकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 12x12 की दर्ज है।

भूगर्भ शास्त्री प्रो. एच थामस ने बताया कि स्फटिक नाम का पत्थर करोडों वर्ष में तैयार होता है। वहीं प्रो. आरके रावत ने स्फटिक की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह कांच के समान पारदर्शी होता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 14 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

अगला लेख