Hanuman Chalisa

ये मैसेज आपके एंड्राइड और WhatsApp को कर देंगे क्रैश

Webdunia
बुधवार, 9 मई 2018 (18:13 IST)
अगर आप व्हाट्‍सएप का खूब प्रयोग करते हैं तो सावधान हो जाइए एक मैसेज आपके व्हाट्‍सएप को क्रैश कर सकता है। इस मैसेज से व्हाट्‍सएप के क्रैश होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ व्हाट्सऐप ही नहीं, एंड्रॉयड फोन के भी क्रैश कर जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

स्लैशगियर की रिपोर्ट के अनुसार एक ख़ास तरह का मैसेज लोगों के चैटबॉक्स में जा रहा है। टैप करने पर एप के हिडन सिंबल एक्सपेंड हो जाते हैं। यह एप और ऑपरेटिंग सिस्टम, दोनों पर असर डालता है। ऐसे मैसेज नए नहीं हैं और सिर्फ एंड्रॉयड तक सीमित नहीं है।

यहां तक कि आई मैसेज भी इस बग से बच नहीं पाया है। रिपोर्ट के अनुसार ये व्हाट्सएप का दो तरह का मैसेज है, जो फॉरवर्ड किया जा रहा है। एक में ब्लैक डॉट है, जो वॉर्निंग के साथ आता है जो यूज़र के ज़ेहन में टैप करने की उत्सुकता जगाता है।

दूसरा 'खतरनाक' मैसेज, जो लोगों के फोन व व्हाट्सएप को नुकसान पहुंचा रहा है, वह पिछले मैसेज जैसी किसी भी चेतावनी के साथ नहीं आता है। मैसेज में कुछ स्पेशल कैरेक्टर हैं, जो दिखते नहीं हैं लेकिन टेक्सट बिहेवियर को बदल देते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख