Hanuman Chalisa

सावधान, यूएसबी से भी लीक हो सकता है आपका डाटा

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (19:54 IST)
मेलबर्न। कंप्यूटर से बाहरी उपकरणों को जोड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल होने वाले सबसे सामान्य इंटरफेस- यूएसबी कनेक्शन्स से सूचनाएं बाहर आ सकती हैं। इसके बारे में जितना सोचा गया था यह उससे कहीं ज्यादा असुरक्षित है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
 
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड के शोधकर्ताओं ने 50 अलग-अलग कंप्यूटर और एक्सटर्नल यूएसबी हब्स पर परीक्षण किया और पाया कि उनमें से 90 प्रतिशत की सूचनाएं लीक होकर एक्सटर्नल यूएसबी उपकरण में आ गईं।
 
रिसर्च एसोसिएट युवल यारोम ने बताया कि यूएसबी से जुड़े उपकरणों में की बोर्ड, कार्ड स्वाइपर और फिंगरप्रिंटर रीडर्स शामिल हैं जो अक्सर कम्प्यूटर को संवेदनशील सूचनाएं भेजते हैं। “यह माना जाता है कि ये सूचनाएं क्योंकि कंप्यूटर पर सीधे तौर से जुड़े उपकरण तक ही भेजी गई हैं तो यह अन्य संभावित जोखिम भरे उपकरणों से सुरक्षित है। लेकिन हमारा शोध दिखाता है कि अगर एक वायरसयुक्त उपकरण या कोई विकृत उपकरण उसी एक्सटर्नल या इंटर्नल यूएसबी हब के बराबर वाले पोर्ट में लगाया गया है तो इन संवेदनशील सूचनाओं को प्राप्त किया जा सकता है।” 
 
उन्होंने कहा  कि इसका मतलब है कि पासवर्ड या अन्य निजी जानकारियां दर्शाने वाले कीस्ट्रोक्स को आसानी से चुराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसका उपाय यह है कि यूएसबी कनेक्शन्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए उन्हें फिर से डिजाइन किया जाना चाहिए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: ज्ञानेश कुमार को हटाने का महाभियोग प्रस्ताव संसद में खारिज

45 दिन का सीजफायर, ईरान की 10 शर्तें, क्या फैसला लेंगे Donald Trump

गोरखपुर प्रेस क्लब शपथ ग्रहण समारोह में बोले CM योगी: मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता जरूरी, खबरों में भिन्नता से जनता होती है भ्रमित

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा : योगी

गुजरात के अपमान पर भड़के CM भूपेंद्र पटेल, खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर कांग्रेस से माफी की मांग

अगला लेख